प्रखंड में अग्निशमन गाड़ी उपलब्ध रहने एवं अग्नि पीड़ितो को मुआवजा देने की मांग

प्रखंड में अग्निशमन गाड़ी उपलब्ध रहने एवं अग्नि पीड़ितो को मुआवजा देने की मांग

जे टी न्यूज, अलौली: बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष किरण देव यादव ने जिले व राज्य भर में हो रहे निरंतर अग्नि कांड घटना के मद्देनजर सभी प्रखंडों में अग्नि शामक केंद्र कार्यालय खोलने की मांग किया है।

बुद्धिजीवी नागरिक मंच के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि जिला प्रखंड के सुदूर गांवों में अग्नि कांड की घटना होने पर जिला मुख्यालय से अग्निशमन गाड़ी को गांव तक पहुंचने में काफी बिलंब होती है जिस कारण से आमजनों को गाड़ी पहुंचने से पहले ही काफी क्षति हो चुकी होती है।

श्री यादव ने कहा कि विगत एक सप्ताह में अलौली प्रखंड अंतर्गत अलौली हाई स्कूल के निकट, सत्तघट्टा , अंबा, दुबियाही, संझौती, बुधौरा, आनंदपुर परास आदि लगभग दर्जन भर गांवों में अग्निकांड की घटनाएं हो चुकी है। वहीं जिले एवं राज्य भर में सैकड़ों झोपड़ी, घर, मकान, फसल जलकर खाक हो चुकी है। अग्निशमन गाड़ी के पहुंचने से पूर्व आग सब कुछ जलाकर खुद आग बुझ चुकी होती है। ऐसे में अग्नि शमन विभाग की उपयोगिता कुछ मामले को छोड़कर नगण्य है।

देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने सभी अग्नि पीड़ितों को जल्द मुआवजा देने, सभी प्रखंडों में अग्निशमन केंद्र खोलने, अग्निशमन गाड़ी प्रखंड में उपलब्ध रखने, अग्नि शमन विभाग को विस्तार करने की मांग जिलाधिकारी, सरकार एवं अंचलाधिकारी से किया है।

Related Articles

Back to top button