*विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में रालोसपा कार्यकर्ताओं कि बैठक संपन्न हुई। रमेश शंकर झा/अशोक कुमार की रिपोर्ट। समस्तीपुर बिहार। सब पे नजर, सबकी खबर।*

 

रमेश शंकर झा/अशोक कुमार की रिपोर्ट।

समस्तीपुर बिहार।

 

 

समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के सिंघिया घाट के निरिक्षण भवन में रालोसपा कार्यकर्ताओं कि बैठक संपन्न हुई। वहीँ विभूतिपुर प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बैठक किया गया था। इस बैठक कि अध्यक्षता जिला महासचिव श्याम सुंदर पोद्दार ने किया। संचालन अरविन्द कुमार ने किया। इस बैठक में सर्वसम्मति से वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार को फिर से प्रखंड अध्यक्ष चुनाव किया गया।

 

वहीँ कार्यकर्ताओ के सर्वसम्मति के बाद प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद आजाद एवं प्रखंड पर्यवेक्षक रामकरन चौधरी दोनो लोगों कि सहमति से अध्यक्ष के नाम कि घोषणा किया गया। जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष रामदयालु महतो को सौपी गई तो रामदयालु महतो ने अपने मुखारविंद से प्रखंड अध्यक्ष के लिए वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार को फिर से अगले कार्यकाल के लिए घोषीत किया तो सभी कार्यकर्ताओं ने ताली बजाकर समर्थन किया।

 

जिम्मेदारी मिलने के बाद अध्यक्ष मनोज कुमार ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार अपने अल्प समय के कार्यकाल में जिस प्रकार ईमानदारी से संगठन को मजबूत करने का काम किए हैं, उसी प्रकार ईमानदारी से आगे भी करता रहूंगा। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनीता शर्मा, पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी, रामेश्वर राय, नागेन्द्र राय, सुनील कुमार दास, महेंद्र प्रसाद, अर्जुन कुमार, लक्ष्मी नारायण सिंह, मो० नूर हसन, राजीव कुमार, विजेंद्र कुमार, गौरब कमल कुमार सिंह, कुमार, सुनील कुमार, सुखदेव महतो, अशोक महतो, मुकेश कुमार, होरिल दास, पवन सिंह, प्रमोद कुमार प्रभाकर, रामनाथ सिंह, रामसगुन सिंह, अरविन्द कुमार, लक्ष्मण कुमार जग्गा, कमरुल हसन, मो० जावेद, मो दाऊद, दिनेश प्रसाद, सरोज कुमार ठाकुर, रामेश्वर प्रसाद मौर्य, अनिल कुमार, मनीष कुमार, रोहित कुमार सहित इत्यादि कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button