उत्साह के साथ सभी मस्जिदों में पढ़ी गई ईद की नमाज

उत्साह के साथ सभी मस्जिदों में पढ़ी गई ईद की नमाज

जे टी न्यूज, डेहरी ऑन सोन रोहतास) तीस दिनों तक रोजा रखने के बाद सोमवार की सुबह मस्जिदों में नमाज पढ़ने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उत्साह के साथ ईद पर्व मनाया। सुबह से ही शहर के सभी मस्जिदों के समीप दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती देखी गई। मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह से ही नए परिधानों में सज-संवर कर पूर्व निर्धारित समय के अनुसार अपने अपने समीप के मस्जिदों में जाकर ईद की नमाज अदा की। बताते चलें कि मुस्लिम धर्मावलंबियों के लिए ईद एक प्रमुख त्यौहार है। मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद को बधाई दी। मुख्य समारोह स्टेशन रोड मस्जिद के समीप इंडियन मुस्लिम यूथ कमिटी के द्वारा राष्ट्रीय एकता व सद्भावना का प्रतीक के रूप में जश्ने ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन युवा तुर्क नेता कक्कू खान ने किया। ईद मिलन समारोह में इंडियन मुस्लिम लीग समिति के साथ अभिनव कला संगम की टीम ने सहभागिता दर्शाते हुए एक दूसरे को ईद की बधाई दी। समारोह के संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि डेहरी शहर गंगा-जमुनी तहजीब का शहर है। मुस्लिम यूथ कमिटी व अभिनव कला संगम जैसी संस्था द्वारा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने व भाईचारा को कायम रखने की कला बहुत दूर तक संदेश देती है। जश्ने ईद मिलन समारोह के अवसर पर गीत संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें कमेटी के महासचिव मोहम्मद आबिद अली, सदर अजहर राइन, बदरे आलम राइन, जावेद अख्तर, मुस्लिम सिद्दीकी, पप्पू खान, आदि ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी। वहीं अभिनव कला संगम निदेशक कौशलेंद्र कुशवाहा, महासचिव प्रो रणधीर सिन्हा, उपाध्यक्ष ओमजी यादव, मीडिया प्रभारी इंद्र कुमार बाघा, संगठन सचिव रवि तिवारी, शंभू गुप्ता, बैजू गुप्ता, जन सुराज नेता समीर कुमार आदि ने समारोह में प्रमुख भूमिका निभाई। उपस्थित कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत-संगीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।

Related Articles

Back to top button