नहीं रहे लाल झंडे के सच्चे सिपाही कामरेड जनार्दन यादव

का. जनार्दन यादव के निधन पर पार्टी कार्यालय में झंडा झुकाया

नहीं रहे लाल झंडे के सच्चे सिपाही कामरेड जनार्दन यादव / का. जनार्दन यादव के निधन पर पार्टी कार्यालय में झंडा झुकायाजे टी न्युज, सहरसा :
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सीपीआईएम सोनवर्षा राज के सुदूर देहात बड़सम से लाल झंडे लेकर गरीबों मजलुमों के हक हुकुक के लिए संघर्षरत रहे एवं लाल झंडा के नेतृत्व में दर्जनों लोगों को बसाने वाले माकपा के पूर्व जिला कमिटी सदस्य कामरेड जनार्दन यादव लम्बी बिमारी से जुझते 86 वर्षों के उम्र में बिते कल अपने निज आवास पर अंतिम सांस ली। कामरेड जनार्दन यादव के निधन के खबर मिलते अंचल और जिला पार्टी कार्यालय पर से पार्टी का झंडा झुका दिया गया। निधन के खबर मिलते ही कम्युनिस्ट पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शुभचिंतकों का आना शुरू हो गया। अंतिम संस्कार में पार्टी नेता कार्यकर्ता नम आंखों से लाल झंडा का सलामी देते कामरेड जनार्दन यादव का शव यात्रा निकाला। शव यात्रा में कामरेड जनार्दन यादव अमर रहें , कामरेड तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे, जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक कामरेड जनार्दन दा तेरा नाम रहेगा , आदि गगनचुंबी नारे लगाते हुए अंतिम संस्कार किया। कामरेड जनार्दन यादव को मुखाग्नि उनके नाती रामनरेश कुमार ने दी। माकपा जिला सचिव मंडल सदस्य कुलानन्द कुमार ने कहा कामरेड जनार्दन यादव के निधन से माकपा और वामपंथी सहित सभी धर्म निरपेक्ष पार्टीयों को बहुत बड़ी क्षति हुई है। जिसका भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है ।शहीद कामरेड जनार्दन यादव के परिवार के प्रति अपनी और जिला पार्टी के तरफ से संवेदना व्यक्त करता हूं तथा इस संकट की घड़ी में परिवार के सदस्यों को धैर्य बनाकर काम करने का आग्रह करता हूं। माकपा अंचल मंत्री कामरेड इन्द्रदेव प्रसाद इंदू , मंगवार सरपंच कामरेड यशोधर मंडल , पार्टी जिला कमिटी सदस्य गुरूदेव शर्मा , जिला कमेटी सदस्य रमेश यादव, विजय मंडल, सुरेन्द्र यादव, बुधन मुखिया ,निर्बुद्धि सादा ,बबलू मुखिया, अलख देवी रामानंद मंडल अनिल साह जवाहर यादव सुभाष मंडल बद्रीनारायण मंडल सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने अंतिम शव यात्रा एवं दाह संस्कार में हिस्सा लिया।
उपस्थित पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने तय किया कि माकपा अंचल कमेटी सोनबरसा द्वारा दिनांक 12 अप्रैल 2025 को कामरेड जनार्दन यादव का शोक सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पार्टी जिला सचिव कामरेड रणधीर यादव सहित कई जिला एवं अंचल के नेतागण भी भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button