माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा प्रखंड का हुआ चुनाव

माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा प्रखंड का हुआ चुनाव

प्रेमचंद्र सिंह व मो. आजम बने राज्य पार्षद, उदय कुमार, मो. जियाउद्दीन व आनंद प्रकाश बने जिला पार्षद
जेटी न्यू

 

डी एन कुशवाहा

रामगढ़वा पूर्वी चंपारण -प्रखंड क्षेत्र के रेशमा देवी कन्या प्लस टू विद्यालय परिसर में मोतिहारी से पर्यवेक्षक के रुप में आए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित गोपाल साह प्लस टू विद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य विजय कुमार व तुरकौलिया प्लस टू विद्यालय के शिक्षक मुन्ना कुमार के नेतृत्व माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्विरोध चयनित किए गए रेशमा देवी के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक प्रेम चंद्र सिंह व मो.आजम राज्य पार्षद, उदय कुमार सिंह, मो. जियाउद्दीन व आनंद प्रकाश बने जिला पार्षद, अंबिका बैठा प्रखंड अध्यक्ष, विभा कुमारी व प्रियंका प्रिया उपाध्यक्ष, संजय कुमार प्रखंड सचिव, मुकेश कुमार कोषाध्यक्ष, ललन चौधरी, अरुण राम व विनोद पांडे कार्यकारिणी, भूलन कुमार अनुमंडल कार्यकारिणी, मो.वकार रेजा, परमात्मा मिश्र, अनुज कुमार, जुबैर अहमद, जितेंद्र कुमार व अनूप कुमार बने अनुमंडल पार्षद, वही प्रस्तावक की भूमिका में रघुनाथपुर प्लस टू विद्यालय के प्राचार्य आशीष कुमार, रामगढ़वा श्री गणेश महावीर प्लस टू विद्यालय के प्राचार्य बृजेश्वरम देव, अरविंद झा, अनिल कुमार तथा डॉ राजीव रहे। मौके पर रघुनाथपुर प्लस टू विद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य रामचरित्र सिंह, शिक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव, शिवपूजन सिंह मोहम्मद अब्दुल हक, रेशमा देवी प्लस टू विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार सिंह, भूलन कुमार योगेंद्र कुमार तथा रंजन कुमार गढ़वाल सहित अन्य शिक्षक गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button