वक्फ संशोधन बिल असंवैधानिक” और “गंगा-जमुनी तहजीब के खिलाफ” – कारी सोहैब
वक्फ संशोधन बिल असंवैधानिक” और “गंगा-जमुनी तहजीब के खिलाफ” – कारी सोहैब
जे टी न्यूज़, पटना : संसद में पेश किए गए वक्फ संशोधन बिल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधान पार्षद मोo कारी सोहैब इसे “संविधान पर सीधा हमला” बताया और एनडीए सहयोगियों से इसके समर्थन के लिए जवाब माँगा। राजद विधान पार्षद ने इसे “असंवैधानिक” और “गंगा-जमुनी तहजीब के खिलाफ” करार दिया। उन्होंने विधेयक में वक्फ संपत्तियों की सरकारी निगरानी और 300 साल पुराने दस्तावेजों की अनिवार्यता को लेकर चिंता जताई l उन्होंने आरोप लगाया कि यह विधेयक सरकार को वक्फ संपत्तियों पर नियंत्रण देकर उन्हें मोदी के सहयोगियों को सौंपने का रास्ता खोलता है l विधेयक पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे मुस्लिमों की धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बताया l उन्होंने इसे अल्पसंख्यकों को दबाने की साजिश और संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन करार दिया l सोहैब ने कहा कि यह बिल मोदी सरकार की मुस्लिम भावनाओं को आहत करने की कोशिश का हिस्सा है और इसे भारत के लिए “काला दिन” बताया l उन्होंने कहा कि यह संविधान के अनुच्छेद 14 तथा 26 का उल्लंघन की पर्याय है l



