शोक सभा में प्रो अशोक कुमार को दी गई श्रद्धांजलि

शोक सभा में प्रो अशोक कुमार को दी गई श्रद्धांजलि


मधुबनी। देवनारायण यादव महाविद्यालय मधुबनी के भूगोल विभाग में कार्यरत सहायक प्राध्यापक का निधन बुधवार की रात हो गया। वे 61 वर्ष के थे। उनके निधन पर आज डीएनए वाई कालेज के शिक्षक प्रकोष्ठ में शोक सभा की गई। दो मिनट का मौन रखकर स्व अशोक कुमार को श्रद्धांजलि दी गयी। इसके बाद उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। कालेज कर्मियों ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुःखद घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की ।

शोक सभा में में कालेज के तदर्थ समिति के अध्यक्ष विधायक भारत भूषण मंडल, सचिव प्रो मुनेश्वर यादव, कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो अरुण कुमार, प्रो हरिश्चंद्र यादव, डॉ उमेश कुमार, प्रो रामपरीक्षण यादव, प्रो महेन्द्र यादव, डॉ कृष्ण कुमार यादव, प्रो रामनारायण यादव, डॉ लाल बिहारी शरण, प्रो शंभू शरण प्रसाद, प्रो घनश्याम यादव, प्रो सुरेश यादव, प्रो धनवीर यादव, प्रो सत्यनारायण यादव(गणित), प्रो देवचन्द्र यादव, प्रो सत्यनारायण यादव(मनोविज्ञान), डॉ रामप्रसाद यादव, डॉ आशा कुमारी, डॉ वीणा कुमारी, डॉ जयकुमार यादव, राजेश कुमार, अशोक चौधरी समेत सैकड़ों लोग शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button