सम्राट अशोक जयंती पर विशाल शोभायात्रा सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन
सम्राट अशोक जयंती पर विशाल शोभायात्रा सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन
जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) विश्व विजेता अखंड भारत के निर्माता महान मानव कल्याणकारी सम्राट अशोक जयंती के अवसर पर सम्राट अशोक शोभा यात्रा एवं जयंती समारोह संपन्न हुआ। महान कल्याणकारी विश्व विजेता अखंड भारत के निर्माता सम्राट अशोक के जन्मदिन के अवसर पर बृहद शोभा यात्रा सम्राट अशोक जन्म उत्सव समिति के तत्वाधान में बुद्ध भिक्क्षुओं और आम लोगों को पैदल शोभा यात्रा जिसमें फूलों से सजा हुआ कई रथ, बैंड बाजा, पंचशील का झंडा, सम्राट अशोक झंडा, मोटरसाइकिल, गाड़ियों का काफिला के साथ सूर्य मंदिर बेदा से शुरुआत कर जीटी रोड होते हुए कचहरी पोस्ट ऑफिस चौक होते हुए धर्मशाला चौक पर स्थित सम्राट अशोक स्मारक पर माल्यार्पण कर कुशवाहा सभा भवन में समाप्त हुआ। जिसका नेतृत्व सम्राट अशोक जन्म उत्सव समिति के अध्यक्ष इंद्रदेव सिंह ने किया। 12:00 बजे दिन से कुशवाहा सभा भवन में जयंती समारोह कुशवाहा सभा भवन के अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता एवं सत्यनारायण स्वामी के संचालन में धूमधाम से संपन्न हुआ।
कुशवाहा सभा भवन में सभी अतिथि को अंग वस्त्र एवं सम्राट अशोक का पट्टा देकर सचिव शिवकुमार सिंह अधिवक्ता द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम आशुतोष रंजन एवं भंते चक्रधारी सारनाथ के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सासाराम नगर निगम के मेयर श्रीमती काजल कुमारी, डिप्टी मेयर सतवंती देवी, सम्राट अशोक विश्वविद्यालय के संस्थापक कामेश्वर सिंह, समारोह के विशिष्ट अतिथि इंद्रदेव कुशवाहा, निर्भय कुमार सिंह अधिवक्ता, शिवकुमार सिंह अधिवक्ता, रामप्रवेश सिंह, अंतू सिंह, टेंगर पासवान, रविंद्र मास्टर, सुग्रीव सिंह, राहुल पटेल, राम नारायण सिंह, तेज प्रताप, शिवन्त कुशवाहा, मनोज सिंह, ओम प्रकाश सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, जग रोपन सिंह, डॉक्टर कामेश्वर सिंह, देवेंद्र सिंह, शशि भूषण, सुरेंद्र कुशवाहा, मुन्ना महतो, अंगुलिमाल, दुर्गा सिंह, महेंद्र, मानव वीरेंद्र सिंह, अनिल, प्रिंस मौर्य, रमेश कुमार, अशोक कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह, राजेश मास्टर, नारायण साधु, अमरेंद्र मुखिया, राजा राम महत्व, सुप्रिया रानी, बृजमोहन पासवान, अंसार आलम, राम अवतार मौर्य सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।


