ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति के द्वारा निर्गत किया गया अधिसूचना…।

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति के द्वारा निर्गत किया गया अधिसूचना…।

ठाकुर वरुण कुमार।

दरभंगा::- ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति के द्वारा आदेश निर्गत किया गया है कि राज्यपाल सचिवालय के पत्रांक वि०वि०/ विविध- 11/2020-651/रा०स०(1) दिनांक 17. 04.2020 के द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्ष, सभी पदाधिकारी, सभी स्नातकोत्तर विभागों के विभागाध्यक्ष एवं सभी अंगीभूत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य अपने-अपने मुख्यालय में दिनांक 21.04.2020 से उपस्थित रहेंगे।

संकायाध्यक्ष, पदाधिकारी, विभागाध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य आवश्यकता अनुसार अपने अधीनस्थ परिसर में रहने वाले कार्यरत कर्मचारियों को कार्य पर बुला सकेंगे।परिसर से बाहर रहने वाले कर्मचारियों को शिक्षा विभाग के पत्रांक 04/वि०-16-20/2019-444 दिनांक 13 मार्च 2020 के निर्देशानुसार रोस्टर का पालन करते हुए बुला सकेंगे।

कार्यालय में होने पर मास्क पहनना और कम से कम 1.5 मीटर की दूरी रखना अनिवार्य होगा। रुमाल, कपड़े का टुकड़ा या किसी भी तत्कालिक मास्क का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। बिहार सरकार द्वारा जारी सलाह के अनुसार अन्य सावधानियों का भी पालन किया जाएगा।

इस अधिसूचना की प्रतिलिपि सभी संकायाध्यक्ष/ विभागाध्यक्ष, सभी पदाधिकारी, सभी स्नातकोत्तर छात्रावास अधीक्षक, सभी प्रधानाचार्य, कुलपति के सचिव/ प्रति-कुलपति/ वित्तीय परामर्शी/ कुलसचिव आदि को प्रेषित कर दी गई है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button