राहे,सोनाहातु, बुंडू के दर्जनों गांवों में अखिल भारतीय किसान सभा का 89 वीं स्थापना दिवस मनाया गया,

राहे,सोनाहातु, बुंडू के दर्जनों गांवों में अखिल भारतीय किसान सभा का 89 वीं स्थापना दिवस मनाया गया, जे टी न्यूज़, झारखण्ड : किसान विरोधी नयी कृषि बाजार नीति रद्द करने, एम् एस,पी,की कानुनी गारंटी सहित किसान मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का लिया गया संकल्प। मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा अखिल भारतीय किसान सभा की स्थापना 1936 में लखनऊ में हुआ था, स्वामी सहजानंद सरस्वती, हरकिशन सिंह सुरजीत,एके गोपालन, गोदावरी पारूलेकर,एम्,जी,रंगा जैसे किसान नेता उपस्थित थे, आजादी के संघर्ष से अब तक बरली किसान विद्रोह, तेलंगाना किसान आन्दोलन, बंगाल में तेभागा आन्दोलन , तीन कृषि कानून के खिलाफ 13 माह का किसान आन्दोलन 750 किसानों की शहादत का बेमिसाल‌ इतिहास अखिल भारतीय किसान सभा का रहा है, आजादी के संघर्ष में हरकिशन सिंह सुरजीत,पी, सुनदरैया सहित बड़े नेताओं ने 11- 11 वर्षों की जेलयातनाऐ झेले हैं। मोदी सरकार देश की कृषि व्यवस्था,खेत, खेती कारपोरेट के हाथों सौंपने पर आमादा है, अखिल भारतीय किसान सभा एवं संयुक्त किसान मोर्चा का उक्त मुद्दों पर आन्दोलन जारी है, नयी कृषि बाजार नीति किसानों का कमर तोड़ देगा।इस अवसर पर जिला किसान कौंसिल सदस्य रतन महतो,घुरन पातर, जयपाल सिंह मुंडा, शोभाराम महतो, रीता स्वासी,अंचल कौंसिल सदस्य जगदीश मुंडा, राजेन्द्र मुंडा,शोभा पातर,हरिपद मुंडा, पूर्ण चंद्र मुंडा,कमलू मुंडा, परिक्षित मुंडा, दुर्गा मुंडा,यदुलाल पाहान,कार्ला देवी,विरन देवी,संगीता देवी, बुधनी देवी, फूलमनी देवी, लालमनि देवी, कोकिला देवी,मेनका देवी,गगामनी देवी,अमलता देवी, बिनोद साल,श्रवन मुंडा,साल देवी, सुखदेव महतो भोज गोबिंद मुंडा, देवी दयाल मुंडा,मोहन मुंडा रबी गोझू, शांती स्वासी,सुरेश मुंडा,गादी स्वासी
सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button