पीएम के मधुबनी दौरे से सीतामढ़ी-निर्मली रेल लाईन की बढ़ी उम्मीद

पीएम के मधुबनी दौरे से सीतामढ़ी-निर्मली रेल लाईन की बढ़ी उम्मीद


जेटीन्यूज/मधुबनी
लदनियां प्रखंड व आसपास के लोग वर्षों से रेल लाईन देखने की टकटकी लगाए बैठे हैं। 24 अप्रैल को झंझारपुर में होने वाले पीएम नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए यहां के लोगों की आस जगी है कि शायद इस कार्यक्रम के माध्यम से सीमावर्ती प्रखंड जयनगर- लदनियां वाया सीतामढ़ी-निर्मली नई रेल लाईन निर्माण कार्य कराने की दिशा में लोक हितैषी घोषणा हो। विदित हो कि इस नई रेल लाईन के सामरिक व व्यावसायिक महत्व के मद्देनजर जिप सदस्य ललिता देवी व पति विष्णुदेव भंडारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पूर्व में कई बार पत्र लिखा था। पुनः डीएम के माध्यम से पीएम को स्मारित किया है। पत्रानुसार मिथिलांचल की सीतामढ़ी – जयनगर, लदनियां, लोकहा, लोकही व निर्मली प्रस्तावित नई रेल लाईन परियोजना की लगातार हो रही अनदेखी से इस सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग दुखी हैं। यही कारण है कि वर्षों से उक्त रेल परियोजना से वंचित यह क्षेत्र आज भी विकास से कोसों दूर है।

Related Articles

Back to top button