दो प्रेमियों की शादी में बना मानवाधिकार संगठन पुल

रामजानकी मंदिर में रचाई गई शादी।

दो प्रेमियों की शादी में बना मानवाधिकार संगठन पुल /रामजानकी मंदिर में रचाई गई शादी।जे टी न्यूज, सुपौल: भीमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीगंज में दो प्रेमी युगल के प्रेम संबंध को सामाजिक स्वीकृति दिलाने में मानवाधिकार सुरक्षा शक्ति की अहम भूमिका रही। गुरुवार को रानीगंज निवासी सजन मंडल की बेटी अनिता कुमारी और सुरेंद्र मंडल के पुत्र रूपेश मंडल ने वीरपुर स्थित राम जानकी मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज से विवाह किया।
अनिता और रूपेश का प्रेम प्रसंग पिछले कई महीनों से चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से विवाह करना चाहते थे, लेकिन परिजनों की असहमति के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। दोनों परिवारों के बीच चल रहे तनाव और मतभेद को देखते हुए मानवाधिकार सुरक्षा शक्ति के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रंजीत पासवान ने पहल की। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत कर आपसी सहमति बनवाई और सामाजिक मर्यादाओं के तहत विवाह कराने की व्यवस्था की।
रंजीत पासवान ने बताया कि उनका संगठन हमेशा ऐसे युवाओं की मदद करता है जो आपसी रजामंदी से विवाह करना चाहते हैं, लेकिन सामाजिक या पारिवारिक कारणों से परेशान रहते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में बदलाव लाने के लिए युवाओं को सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार दिलाना जरूरी है।
शादी के दौरान मंदिर परिसर में स्थानीय लोग, मानवाधिकार संगठन के सदस्य और दोनों पक्षों के कुछ रिश्तेदार मौजूद रहे। विवाह के बाद दोनों परिवारों ने भी आपसी विवाद समाप्त करने और नवदंपति को आशीर्वाद देने की बात कही।

Related Articles

Back to top button