बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी दूंगा: तेजस्वी

 

जेटीन्यूज़

 *कहलगांव,भागलपुर* : बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर सबसे पहले 10 लाख नौजवानों को नौकरी देंगे। इसके अलावा उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। बिहार में अच्छी सड़क उपलब्ध कराना प्राथमिकता होगी। साथ ही कहलगांव विधानसभा के सनोखर गांव को प्रखंड का दर्जा मिलेगा। 

उक्त बातें राजद नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के सनोखर में कांग्रेस प्रत्याशी शुभानंद मुकेश के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी बढ़ी है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल पाया। 

तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बारे में कहा कि नीतीश कुमार अब थक चुके हैं। वे अब राज्य को संभाल नहीं पा रहे हैं। विकास, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे और गरीबी के बारे में वे बात ही नहीं करना चाहते हैं। वो कहते हैं कि बिहार एक भूमि से घिरा राज्य है, इसलिए यहां उद्योगों का निर्माण नहीं किया जा सकता है। इसका मतलब है कि रोजगार का सृजन भी नहीं होगा।

 

सुशील मोदी ने भी लगाया था तेजस्वी पर आरोप

 

इससे पहले सुशील मोदी भी तेजस्वी यादव के नामांकन पर उनकी ओर से तथ्यों को छिपाने के आरोप लगा चुके हैं। इसके जवाब में मनोज झा ने सुशील मोदी को कहा कि वो अपने बारे में सोचें। तेजस्वी ने अपने हलफनामे में जो भी जानकारी दी, इनकमटैक्स के पास उसकी पूरी जानकारी है, सुशील मोदी इनकम टैक्स से बात कर लें। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि सुशील मोदी पहले अपने 15 सालों का हिसाब दें। उनका कहना है कि भाजपा के पास कोई तथ्य नहीं है, ये चुनाव के समय बस अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Back to top button