प्रेम शंकर मिश्र की अध्यक्षता में समारोह आयोजित

प्रेम शंकर मिश्र की अध्यक्षता में समारोह आयोजित जे टी न्यूज, खगड़िया: अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जिला एवं अनुमंडल कमेटी आल इंडिया लायर्स यूनियन खगड़िया एवं गोगरी के तत्वावधान में आयोजित समारोह प्रेम शंकर मिश्र की अध्यक्षता में विधिज्ञ संघ गीगरी के सभागार में थुमधाम से मनाई गई ।ए आई एल यू खगड़िया के अध्यक्ष एवं राज्य उपाध्यक्ष नलिनेश कुमार सिंहा ने दीप प्रज्वलित किया तथा अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि आज का दिन मजदूर दिवस के रूप में एक सौ छत्तीस साल पहले से मनाया जा रहा है इसका ऐतिहासिक महत्व है इस दिन मजदूर वर्ग ने आठ घंटों काम करने का जंग लड़कर एवं सहायता देकर हासिल किया था ।सभा को अधिवक्ता नन्द किशोरमंडल , अनन्त प्रसाद, अमर सिंह, वकील मंडल, पुष्पा कुमारी, बबिता कुमारी, अनिमेष अनल, सीता राम शर्मा, विपिन कुमार, मिथिलेश कुमार संजीव कुमार ,अरुण पंडित, अजित कुमार समेत कई अन्य अधिवक्ता ने भी संबोधित किया।अंत में अध्यक्ष महोदय के धन्यवाद ज्ञापन के बाद सभा कौ मई दिवस जिन्दाबाद मजदूर एकता के अपील दुनिया के मजदूरों एक हो के जयघोष करते हुए समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button