सूचना

सूचना जे टी न्यूज
बिहार समाज विज्ञान अकादमी द्वारा 17-18 मई 2025 को आयोजित चतुर्थ बिहार समाज विज्ञान कांग्रेस की आयोजन एवं शैक्षणिक समिति की बैठक आज ग्यारह बजे से ऑनलाइन होगी। बैठक में दो दिवसीय सम्मेलन से संबंधित अब तक की प्रगति एवं आगामी कार्यों पर विस्तृत चर्चा होगी।

17 मई,2025 तक पंजीकरण/रजिस्ट्रेशन

सम्मेलन में भाग लेने के लिए पंजीकरण 17 मई तक ऑनलाइन/ऑफलाइन जारी रहेगा।
सार-संक्षेप/एब्सट्रेक के लिए 05 मई,2025 तक का समय निर्धारित किया गया था, जो अब समाप्त हो गया है।
अब तक प्राप्त सभी सार-संक्षेप/एब्सट्रेक पर आज से काम शुरू होगा।

पूर्ण पेपर के लिए 10 मई तक की तिथि निर्धारित है।

जिन लोगों ने अब तक सार-संक्षेप/एब्सट्रेक नहीं भेजा है। उनके सार-संक्षेप स्मारिका/ Souvenir में नहीं छपेंगे, लेकिन वे स्वयं पंजीकरण कराकर अपना पेपर सम्मेलन में प्रस्तुत कर सकते हैं, उनके लिए 17 मई, 2025 को सुबह 11.00 बजे तक ऑनलाइन/ऑफलाइन विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण/रजिस्ट्रेशन जारी रहेगा।

आईएसबीएन के साथ बुक प्रकाशित
प्राप्त अच्छे आलेख जो नियमसंगत होगा,यथाशीघ्र हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यमों में भाग 1 एवं 2 के साथ प्रकाशित किया जाएगा।
अतः पेपर/आलेख पूर्णतः तथ्यात्मक एवं फुटनोट सहित होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button