राजद के विधान सभा स्तरीय सामाजिक न्याय परिचर्चा में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं ने भाग लिया
राजद के विधान सभा स्तरीय सामाजिक न्याय परिचर्चा में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं ने भाग लिया
जेटी न्यूज मधुबनी ब्यूरोनूरचक चौक स्थित रॉयल विवाह भवन में राजद के बैनर तले सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जयजयराम यादव ने की। संचालन किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजीतनाथ यादव ने किया।
कार्यक्रम में विधानस ccभा चुनाव की सफलता को लेकर बूथ से लेकर विधानसभा स्तर तक के कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गई। राज्यसभा सांसद डॉ. फैयाज अहमद ने कहा कि सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। जब तक सत्ता में नहीं आएंगे, यह सपना अधूरा रहेगा।
पूर्व विधायक और प्रदेश महासचिव भोला यादव ने कहा कि बिहार में सामाजिक न्याय का अधिकार दिलाने का श्रेय कर्पूरी ठाकुर और लालू प्रसाद यादव को जाता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद सामाजिक न्याय के महत्व को समझाना और भाईचारा खत्म करने की साजिश को उजागर करना है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. नवल किशोर यादव ने कहा कि समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के लिए युवाओं की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने की अपील की।
पूर्व मंत्री जावेद एकबाल ने कहा कि जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा, पार्टी सत्ता में नहीं आ सकती। धन्यवाद ज्ञापन बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव ने किया।
कार्यक्रम में बिस्फी विधानसभा के राजद के सभी प्रकोष्ठों के प्रखंड और बूथ स्तर के सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।



