सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित

सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित जे टी न्यूज, खगड़िया: पूर्व एमएलसी प्रत्यशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिनांक-11 मई 2025 दिन रविवार को खगड़िया विधानसभा का सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के एम जी मार्ग स्थित के एन क्लब में दिन के 11:00 बजे से होगा।
सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देश पर किया जा रहा है। इस परिचर्चा के माध्यम से राजद नेताओं को प्रशिक्षित किया जायेगा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार के दलित, पिछड़ा,अतिपिछड़ा सहित अल्पसंख्यक वर्ग के लिए काम किये और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने महज सत्रह महीने में गठबंधन की सरकार में बिहार के युवाओं सहित आमजन के लिए काम किया।
खगड़िया विधानसभा के सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम में खगड़िया विधानसभा के अंतर्गत आने वाले प्रदेश स्तर के पदाधिकारी,जिला कमिटी के पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं जिला कमिटी,सभी प्रखंड अध्यक्ष , प्रखंड कमिटी ,नगर अध्यक्ष ,नगर कमिटी,पंचायत अध्यक्ष ,पंचायत कमिटी,सभी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारी, शोशल मीडिया कमिटी,प्रवक्ता, बूथ अध्यक्ष, राजद के प्रमुख साथी एवं पार्टी के वरिष्ठ साथी उपस्थित रहेंगे।जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार ने कहा कि खगड़िया विधानसभा सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम पूर्व एमएलसी प्रत्यशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के देखरेख में किया जायेगा ।
खगड़िया जिला में सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का वक्ता पूर्व मंत्री रामलषन राम, विधायक मो० इजहार आसफी,पूर्व विधायक एज्या यादव,चुल्हाई कामत,चंद्रमोहन पाल और नीरज सहनी होंगे।

Related Articles

Back to top button