मध्य विद्यालय सौ ढ भरतखण्ड में खगड़िया जिला का स्थापना दिवस मनाया गया

मध्य विद्यालय सौ ढ भरतखण्ड में खगड़िया जिला का स्थापना दिवस मनाया गया जे टी न्यूज, खगड़िया :जिले के परबत्ता प्रखंड के सौ ढ उत्तरी पंचायत के मध्य विद्यालय सौ ढ भरतखण्ड में खगड़िया जिला का 44 वॉ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य संजय कुमार पासवान और शिक्षक सिद्धार्थ कुमार के नेतृत्व में प्रभातफेरी निकाली गई। प्रधानाचार्य संजय कुमार पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि खगड़िया जिले की स्थापना 10 मई 1981 को हुआ था। खगड़िया जिले में 7 प्रखंड और 4 विधानसभा है। यह पहले मुंगेर जिले का अंग हुआ करता था। शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि बिहार प्रसिद्ध बाबू बैरम सिंह द्वारा बनाया गया भरतखण्ड का 52 कोठली 53 द्वार पक्का भरतखण्ड के खगड़िया में है। खगड़िया जिले की विभूति पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह का जन्म भूमि सतीशनगर खगड़िया जिले में में ही है। प्रखर समाजवादी नेता रामशरण यादव का जन्मभूमि चुकती खगड़िया ही है। पद्म विभूषण प्राप्त पूर्व केंद्रीयमंत्री रामविलास पासवान की जन्मभूमि शहरबन्नी अलौली खगड़िया ही है। पार्श्व गायक कारगिल युद्ध में देशभक्ति गीत गाने और विवाह गीत गाने वाले सुनील छैला बिहारी का जन्मभूमि खगड़िया ही है। खगड़िया की धरती पर सिद्धपीठ माता कात्यायनी माता मंदिर, अगुवानी घाट,52 कोठरी 53 द्वार पक्का, कोशी महाविद्यालय यहां का प्रसिद्ध धरोहर है। राजा अकबर का राजस्व मंत्री टोडरमल द्वारा यहीं का भूमि का पैमाइश नहीं कर पाया जिसका नाम फरकिया रखना पड़ा। शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि जिला बनने के पूर्व 1943 और 1944 में खगड़िया अनुमंडल था। खगड़िया 7 नदियों की भूमि रही है। यह धरती शहीद प्रभुनारायण, शहीद धन्ना माधव की की भूमि रही है शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि एशिया में सबसे ज्यादा मक्का खगड़िया में ही होता है। चांदुआडीह भी गोगरी में है। मौके पर प्रधानाचार्य संजय कुमार पासवान, शिक्षक सिद्धार्थ कुमार, निरंजन कुमार, रामविनोद साह, रामलाल पंडित, मीनाक्षी कुमारी, उत्कर्ष कुमार, सार्थक कुमार, प्रीतम, प्रियांशु आयुष, राजनंदनी, बंदना भारती, रौशनी, शिवानी, देवराज, पल्लवी, आंचल, और सैकड़ों छात्र और छात्राएं मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button