कोरोना संक्रमण के रोक थाम एवं वैक्सीनेशन को लेकर समीक्षा बैठक डीएम

जेटी न्युज
मोतिहारी।पु0च0
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ कोरोना संक्रमण के रोक थाम एवं वैक्सीनेशन को लेकर समीक्षा बैठक की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तथा वीसी के माध्यम से स्वास्थय सचिव, बिहार पटना के आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि टारगेट के अनुरूप कार्य किया जाए तथा प्रतिदिन 9:00 pm तक प्रगति प्रतिवेदन के साथ अधोहस्ताक्षरी के समक्ष समीक्षा हेतु उपस्थित रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रतिदिन लक्ष्य के अनुरूप कार्यों को करना सुनिश्चित करे। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी अलर्ट रहे। कोविड-19 के संक्रमण की सूचना प्राप्त होने पर करें त्वरित कार्रवाई। बैठक में सिविल सर्जन एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button