राष्ट्रीय जनता दल सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम केराई में संपन्न
राष्ट्रीय जनता दल सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम केराई में संपन्न जे टी न्यूज़, बिभूतिपुर : विगत दिन दिनांक-08/05/25 को विभूतिपुर प्रखंड के केराय पंचायत में राजद महिला प्रकोष्ठ उजियारपुर जिला अध्यक्ष सह स्थानीय पंचायत समिति सदस्या श्री मति ममता कुशवाहा जी पति राजीव नयन कुशवाहा “उर्फ” भालो सिंह जी के निवास स्थान पर राष्ट्रीय जनता दल द्वारा सामाजिक न्याय परिचर्चा में लोकसभा सांसद औरंगाबाद सह संसदीय दल नेता माननीय अभय कुशवाहा जी, मुजफ्फरपुर पूर्व सांसद माननीय अनिल सहनी जी, प्रधान महासचिव नागेन्द्र प्रसाद यादव जी, युवा राजद नेता मो. अहमद रजा जी मुख्य अतिथि थे l
परिचर्चा कार्यक्रम की अध्यक्षता विभूतिपुर प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र कुमार यादव जी ने किया l मंच का संचालन युवा प्रखंड अध्यक्ष विभूतिपुर मनोज कुमार कुशवाहा जी ने किया l अपने संबोधन में औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा जी ने बोला समस्तीपुर कर्पूरी ठाकुर जी की धरती है l जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को याद करते हुए साथ में लोहिया जी का भी जिक्र करते हुए उन्होंने कहा उस जमाने में जब चुनाव होता था तो दो-तीन महीना पहले अखबार पढ़ने से अपने कार्यकर्ताओं को मना किया करते थे क्योंकि पूंजीपतियों के खबर को प्रकाशित कर हमारे कार्यकर्ताओं को दिग्भ्रमित करने का कार्य किया जाता था l मौजूदा समय में भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया जो आज के समय में भाजपा का स्टार प्रचारक है l इसे भी देखना बंद कर चाय दुकान, पान दुकान, खेत, खलिहान इत्यादि जगहों पर जाकर हमारे नेता माननीय तेजस्वी प्रसाद यादव जी के द्वारा चलाए जा रहे योजना घोषणा को पहुंचाने का काम करे ल इस परिचर्चा कार्यक्रम में उपस्थित जिला संगठन उजियारपुर जिला अध्यक्ष राजेश्वर महतो जी, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ममता कुशवाहा जी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष समस्तीपुर मुकेश कुमार पूर्वे, डॉ रामाशीष यादव जी, राजीव नयन जी, कुमार गौरव जी, मो.नुरसलाम जी, प्रमोद कुशवाहा जी, तिलों यादव जी, राजेन्द्र ठाकुर जी, नितिश मिश्रा जी, विशुन कुमार महात्मा, मंटुन यादव जी, रंजीत कुशवाहा जी आदि ने संबोधित किया ल इस मौके पर प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया के रिपोर्टर मौजूद थे..