पुण्य तिथि पर याद किए गए प्रो युगेश्वर झा

पुण्य तिथि पर याद किए गए प्रो युगेश्वर झा

जेटी न्यूज/मधुबनी नगर

आज जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष मनोज मिश्र की अध्यक्षता में पूर्व मंत्री प्रोफेसर युगेश्वर झा की पुण्य तिथि उनके तैल चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।इस अवसर पर श्री मिश्र ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रोफेसर युगेश्वर झा जी अपने कर्म पर विश्वास करते थे, कार्यकर्ताओं के हर कार्य में बखूबी अपनी भूमिका का निर्वहन करते थे। उन्हें यदि कार्यकर्ताओं के हित प्रशासनिक पदाधिकारी से उलझना भी परता था तो वो पीछे नहीं हटते थे।सही मायने में वो गरीबों ,शोषित बाचितों की मुखर आवाज थे।मानव संसाधन मंत्री के रूप में उन्होंने मधुबनी में शिक्षा जगत को बहुत कुछ दिया।
पूर्व विधायक भावना झा ने कहा कि उनका जीवन हमेशा कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित थाआज इस कार्यक्रम में उपस्थित होनेवालों में पूर्व विधायक भावना झा,ज्योति रमन बाबा,अकिल अंजुम किसान सेल के अध्यक्ष अशोक प्रसाद, मो साबिर मुखिया ,नगर अध्यक्ष अविनाश झा, विनय कुमार, मो अबू बकर,शकील अहमद, मो इदरीश ,नीलांबर पासवान

Related Articles

Back to top button