उमेश सिंह कुशवाहा के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

मधुबनी।जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता उमेश सिंह कुशवाहा के फिर से जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मोहम्मद रजा अली प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जदयू ने दिल की गहराइयों से मुबारकबाद दिया है। उन्होंने कहा है कि उमेश सिंह कुशवाहा जब से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए हैं। आने वाले समय में जनता दल यूनाइटेड पार्टी को इसका बहुत ज्यादा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि श्री कुशवाहा के दोबारा अध्यक्ष चुने जाने से जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष और उल्लास का माहौल है।आज कार्यकर्ताओं ने आपस में मिठाईयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया है। कार्यकर्ताओं ने श्री कुशवाहा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सिपाही बताते हुए उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी हैं।श्री कुशवाहा को शुभकामना देने वालों में शौकत अली, अफज़ल शाह,नशीम शाह, भरत कामत,नंद कुमार सहनी आदि प्रमुख हैं।

अरुण कुमार/जेटी न्यूज

Related Articles

Back to top button