संस्कृत से बीएड करने के इच्छुक छात्र 18 मई तक करें आवेदन
संस्कृत से बीएड करने के इच्छुक छात्र 18 मई तक करें आवेदन
शिक्षाशास्त्री संयुक्त प्रवेश परीक्षा 7 जून को
निर्दण्ड आवेदन करें 18 मई तक ,विलम्ब शुल्क के साथ 21 तक करें आवेदन
– 19 को आएगा रिजल्ट
जे टी न्यूज, मधुबनी

बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों में संचालित दो-वर्षीय बी.एड. और शिक्षा शास्त्री पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET-B.Ed.) 2026 का आवेदन प्रक्रिया अन्तिम चरण मे है। इस वर्ष राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी लोकभवन भवन ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर को सौंपी गई है। बीएड एवं
शिक्षाशास्त्री संयुक्त प्रवेश परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन 27 अप्रैल से ही शुरु है।
विश्वविद्यालय नोडल पदाधिकारी डॉ.रामसेवक झा ने बताया कि जो छात्र शास्त्री,आचार्य एवं बी.ए संस्कृत विषय से उत्तीर्ण हैं और शिक्षाशास्त्री अर्थात संस्कृत से बीएड करना चाहते हैं उनके लिए सुनहला अवसर इस वर्ष है। ऐसे अभ्यर्थी सामान्य शुल्क के साथ 18 मई तक आवेदन कर सकते है। विलम्ब शुल्क के साथ 19 मई से 21 मई तक इसके लिए फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अर्थात 21 मई आवेदन की अन्तिम तिथि निर्धारित की गई है।

शिक्षाशास्त्री छात्रों इसकी परीक्षा दरभंगा में ही 07 जून को होगी और रिजल्ट 19 जून को आ जायेगा। अगर छात्र अपने ऑनलाइन आवेदनों में संशोधन करने चाहते हैं तो वे 22 व 23 मई को ऐसा कर सकते हैं। पहली जून से प्रवेश पत्र जारी होने चालू हो जाएगा।
डॉ.झा कहा कि बिहार में एक मात्र संस्कृत विश्वविद्यालय है जिसके परिसर में संस्कृत के माध्यम से शिक्षाशास्त्री (बी.एड) की उपाधि दी जाती है । प्रतिवर्ष यहां प्रदेश के विभिन्न जिलों के छात्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर नियमित रूप से अध्ययन करते हैं । यहां 100 सीट शिक्षाशास्त्री छात्रों के लिए निर्धारित है। छात्र -छात्राओं के लिए परिसर में ही कम शुल्क पर छात्रावास की सुविधा उपलब्ध है।
एमपी
*आवेदन के समय रखें ध्यान*
संस्कृत से बीएड करने वाले छात्र आनलाइन आवेदन भरते समय प्रोग्राम चयन के समय दो विकल्प आता है – बी.एड एवं शिक्षाशास्त्री । संस्कृत के छात्र प्रोग्राम चयन में शिक्षाशास्त्री का ही चयन करें । बीएड चयन करने पर इस विभाग में नामांकन नही हो पाएगा ।
ऑनलाइन आवेदन का लिंक- biharcetbed-brabu.in
*120 अंक के आब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे*
नोडल पदाधिकारी डॉ.रामसेवक झा ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा शिक्षाशास्त्री के प्रश्न स्वरूप की चर्चा करते हुए बताया कि कुल 120 अंकों की इस परीक्षा में 120 आब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। इसमें कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
प्रश्नपत्र में सामान्य हिंदी (15 अंक),संस्कृत (15 अंक), तार्किक एवं विश्लेषणात्मक तर्कशक्ति (25 अंक), सामान्य जागरूकता (40 अंक) और स्कूलों में शिक्षण-अधिगम वातावरण (25 अंक) से सवाल पूछे जाएंगे।
*उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम प्राप्तांक*
संयुक्त प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए अनारक्षित श्रेणी के लिए न्यूनतम अर्हता अंक 35% (42 अंक) और आरक्षित श्रेणियों के लिए 30% (36 अंक) तय किए गए हैं।
अभी तक शिक्षाशास्त्री प्रोग्राम में 150 से अधिक छात्रों ने आवेदन पत्र पूरित कर चुके हैं।
