कारा दिबस पर रंगा रंग रोशनी से जगमगाया मधुबनी मण्डल करा

 

जेटी न्यूज मधुबनी

 

मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड क्षेत्र के रामपट्टी स्थित मंडल कारा, मधुबनी में कारा दिवस का आयोजन किया गया। कारा दिवस पर मंडल कारा के प्रशासनिक भवन, जेल का मुख्य गेट आदि को रंगीन रोशनी से सजाकर जगमग किया गया। आकर्षक और मनमोहक तरीके से रंगीन रोशनी से सजाया गया था। मंडल कारा का प्रशासनिक भवन रंगीन रोशनी में नहला रहा था। यहां उल्लेखनीय है कि पहली बार सूबे में कारा दिवस का आयोजन करने की शुरूआत की गई। नया जेल मैनुअल 12 दिसंबर 2012 को लागू किया गया था। नया जेल मैनुअल लागू होने की तिथि 12 दिसंबर को कारा दिवस का आयोजन करने का निर्णय इस साल से सूबे के कारा प्रशासन ने लिया। इसी आलोक में इस साल से कारा दिवस का आयोजन करने की शुरूआत की गई। अब हर साल सूबे के सभी जेलों में 12 दिसंबर को कारा दिवस का आयोजन किया जाएगा। मंडल कारा अधीक्षक धर्मेन्द्र कुमार की देखरेख में कारा दिवस के अवसर पर सुबह में मंडल कारा में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में जेल की बंदियों एवं कारा कर्मियों ने भाग लिया। बाद में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें जेल प्रशासन ने बंदियों को जानकारी दिया कि वे जेल में भी असाक्षर से साक्षर बन सकते हैं। साक्षरता के प्रेरक द्वारा असाक्षर को साक्षर बनाने का कार्य किया जाएगा। अब तक साक्षरता के प्रेरक द्वारा लगभग तीन माह में ही करीब ढ़ाई सौ बंदियों को असाक्षर से साक्षर किया जा चुका है।जेल प्रशासन ने बंदियों को यह भी जानकारी दिया कि इग्नू एवं एनआइओएस से नौवीं, दसवीं एवं 12 वीं कक्षा में सीधे नामांकन ले सकते हैं। इसके लिए निश्शुल्क पाठ्य पुस्तक एवं पठन सामग्री उपलब्ध कराया जाएगा। जेल से छूटने पर भी वह अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। इग्नू एवं एनआइओएस से किस तरह पढ़ाई कर शैक्षणिक डिग्री ली जा सके, इसके बारे में जेल प्रशासन ने बंदियों को बारीकी से जानकारी दिया। बंदियों को पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए जागरुक एवं उत्साहित किया गया। जेल प्रशासन ने बंदियों से जेल का साफ-सुथरा रखने एवं अनुशासन बनाए रखने की अपेक्षा भी इस कार्यक्रम के दौरान की। शिक्षण कार्य में सहभागिता एवं सहयोग करने की अपील भी जेल प्रशासन ने बंदियों से किया।संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भजन-कीर्तन की प्रस्तुति की गई। मंडल कारा अधीक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि इस साल से कारा दिवस मनाए जाने की शुरुआत की गई है। नया जेल मैनुअल 12 दिसंबर 2012 को लागू हुआ था। जिस कारण नया जेल मैनुअल लागू होने की तिथि 12 दिसंबर के अवसर पर अब हर साल पूरे राज्य के सभी जेलों में कारा दिवस का आयोजन किया जाता रहेगा।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Back to top button