यूआर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राय को वैवाहिक वर्षगांठ पर शुभकामनाएं
दो दिवसीय सम्मेलन की तैयारियों में तेजी
यूआर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राय को वैवाहिक वर्षगांठ पर शुभकामनाएं / दो दिवसीय सम्मेलन की तैयारियों में तेजी
जे टी न्यूज, रोसड़ा, समस्तीपुर:
यूआर कॉलेज, रोसड़ा के प्रिंसिपल डॉ. घनश्याम राय के वैवाहिक जीवन की 28वीं वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार को कॉलेज परिवार की ओर से पुष्प का पौधा भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। यह पहल न केवल व्यक्तिगत खुशी को साझा करने का प्रतीक रही, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी सुंदर संदेश दिया गया। दो दिवसीय शैक्षणिक सम्मेलन की तैयारी जोरों पर इसी दिन कॉलेज में आयोजित बैठक में आगामी 17-18 मई 2025 को होने वाले दो दिवसीय शैक्षणिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. राय ने की।
इस अवसर पर विभिन्न समितियों का गठन किया गया ताकि सम्मेलन सुचारू रूप से संपन्न हो सके।गठित प्रमुख समितियां इस प्रकार हैं
स्वागत समिति: कॉलेज के सभी प्राध्यापक आगंतुकों का स्वागत करेंगे।
आवास समिति: डॉ. विनय कुमार और डॉ. अमरेश कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। भोजन, परिवहन, तकनीकी सत्र, उद्घाटन एवं समापन सत्र की जिम्मेदारी क्रमशः अन्य प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को दी गई।डॉ. राय ने जानकारी दी कि सम्मेलन की स्मारिका प्रेस को भेज दी गई है, जबकि वरिष्ठ अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था होटल में और अन्य प्रतिभागियों के लिए कॉलेज के तीनों छात्रावासों एवं प्रशासनिक भवन में की गई है। बैठक में विद्वानों और पर्यावरणप्रेमियों की रही विशेष उपस्थितिबैठक में कई प्रतिष्ठित शिक्षकों के साथ-साथ राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त पर्यावरणविद ‘ऑक्सीजन मैन’ राजेश कुमार सुमन की भी विशेष उपस्थिति रही।
साथ ही, डॉ. प्रवीण कुमार प्रभंजन, डॉ. अनुराग कुमार, डॉ. अमन आबैद, डॉ. कस्तुरिका कानन, डॉ. श्याम सुंदर शर्मा, डॉ. कुमार सौरभ, प्रधान सहायक हेमकांत ठाकुर सहित कई गणमान्य शिक्षक एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।यूआर कॉलेज परिवार ने एक ओर जहां अपने प्राचार्य को बधाई दी, वहीं शैक्षणिक समृद्धि और सामूहिक प्रयास का एक अनुकरणीय उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

