सरिता सिंह, गोरखपुर को तिलक राजी कुवरि मल्ल युवा से हुईं सम्मानित

सरिता सिंह, गोरखपुर को तिलक राजी कुवरि मल्ल युवा से हुईं सम्मानित जे टी न्यूज, लखनऊ: रविवार 18 मई अपरान्ह 4 बजे उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ के निराला सभागार मे बी.एम.एन सेवा संस्थान लखनऊ द्वारा पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम एवं सम्मान कार्यक्रम 2024 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रुप मे श्री पवन सिंह (सदस्य विधान परिषद),, श्री पवनपुत्र बादल (संयुक्त महामंत्री अखिल भारतीय साहित्य परिषद), श्री सी पी चंद की उपस्थिति रही।इस कार्यक्रम मे श्री अमित कुमार मल्ल की दसवीं पुस्तक हमारे पूर्वज का लोकार्पण हुआ। श्री मल्ल वर्ष 1983 से साहित्य के क्षेत्र मे कार्य कर रहे है और इन्हे कई सम्मानों से सम्मानित किया गया है।सम्मान कार्यक्रम मे श्री दयानन्द पाण्डेय को बंश बहादुर मल्ल यूट्यूबर/ ब्लॉगर सम्मान, डॉ नयना डेलीवाला, अहमदाबाद को सुभाष मल्ल सम्मान दिया गया। प्रोफेसर योगेन्द्र प्रताप सिंह, प्रयागराज और श्री महेन्द्र भीष्म, लखनऊ को बलदेव मल्ल सम्मान दिया गया। दरियाव मल्ल सम्मान डॉ शिव मंगल सिंह तथा डॉ जीतेन्द्र कुमार सिंह, सोनभद्र को दिया गया। श्रीमती प्रीति अरुण त्रिपाठी को राम दास सिंह युवा कवियत्री सम्मान दिया गया। सुश्री कात्यायनी सिंह को पार्वती मल्ल यूट्यूबर सम्मान दिया गया। डॉ सरिता सिंह, गोरखपुर को तिलक राजी कुवरि मल्ल युवा कवियत्री सम्मान दिया गया। श्रीमती सरला शर्मा को संस्थान सम्मान से सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम का सञ्चालन श्रीमती सरला शर्मा ने किया। अमित कुमार मल्ल व अन्य ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया। अमित कुमार मल्ल ने अतिथियों का स्वागत और उनका संक्षिप्त परिचय दिया ।यह कार्यक्रम लगभग 2 घंटे चला, इस कार्यक्रम मे श्री संजय श्रीवास्तव (विद्युत लोकपाल उत्तर प्रदेश), श्री सतीश ग्रोवर (पूर्व अपर महानिदेशक दूरदर्शन), श्री जे.पी त्रिवेदी (रिटायर्ड आई.ए.एस), श्री नागेश्वर सिंह (रिटायर्ड आई.पी.एस), श्री अशोक कुमार सिंह (रेटियार्ड अपर आयुक्त), श्री संजीव कुमार सिंह (नेता भाजपा, गोरखपुर), श्री रमा शंकर सिंह (रिटायर्ड जॉइंट केन कमिश्नर), श्री अजय सिंह (आजमगढ़), श्री के.के सिंह, श्री के.बी सिंह, श्री रामदेव सिंह, श्री प्रभुरंजन त्रिपाठी, श्री डी.पी सिंह, श्रीमति नीता मल्ल, श्री पी.पी सिंह, श्री बी.पी यादव, श्री कुलभास्कर सिंह, श्री अक्षत मल्ल, श्री अनिरुद्ध सिंह, श्री मयंक सिंह, श्री कन्हइया सिंह, श्री अभय सिंह राठौर, श्री कुलदीप सिंह, आदि की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button