अगले पांच दिनों तक बारिश की बनी रहेगी संभावना

अगले पांच दिनों तक बारिश की बनी रहेगी संभावना
जे टी न्यूज, ( पूसा) समस्तीपुर: अगले पांच दिनों 21 से 25 मई के बीच उत्तर बिहार के जिलों में वर्तमान मौसमीय परिस्थितियों के कारण अभी बर्षा की संभावना बनी रहेगी जिसके चलते अधिकांश जिलों में हल्की बर्षा होने की संभावना है तथा अधिकांश जिलों में मध्यम बर्षा भी हो सकती है।
यह मौसम पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान के सहयोग से ग्रामीण कृषि मौसम सेवा,डाआरपीसीएयू पूसा समस्तीपुर द्वारा जारी किया गया है। पूर्वानुमानित अवधि में अधिकतम तापमान तापमान 28-32 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूरबा हवा चलने की संभावना है। कभीकभी पछिया भी चलने की संभावना है। सापेक्ष आद्रता सुबह में 85से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button