श्री रविदास चरित यज्ञ कथा का भव्य आयोजन की तैयारी में लगें कार्यकर्ता

श्री रविदास चरित यज्ञ कथा का भव्य आयोजन की तैयारी में लगें कार्यकर्ता

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)रोहतास जिला अंतर्गत ग्राम करगहर में श्री श्री 108 खंडेश्वरी जी महाराज के तत्वाधान में रविदास चरित यज्ञ कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जात-पात भेदभाव को त्याग कर यज्ञ की तैयारी मे संत शिरोमणि रविदास कमेटी के साथ गांव के सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा साथी भरपूर साथ दे रहें हैं।

कड़ाके की ठंड में भी लोगों की कड़ी मेहनत की बदौलत यज्ञ मंडप की तैयारी जोरों पर है। वही सासाराम चौसा पथ से पश्चिम करगहर पांडेय पुल से दक्षिण तरफ एक बड़ा सा तोरण द्वार बनाया गया है।

ज्ञात हो कि यज्ञ 25 फरवरी 2024 से शुरू होगा जिसका पूर्णाहुति दिनांक 4 मार्च 2024 दिन सोमवार को होना निश्चित है। मौके पर अध्यक्ष मनोज कुमार राम,उपाध्यक्ष राजू कुमार राम,कोषाध्यक्ष रामाशंकर राम,उपकोषाध्यक्ष यमुना राम,

सचिव निर्मल राम,मंत्री चंद्रशेखर कुमार,उप मंत्री गोरखनाथ राम, उप सचिव दीपक कुमार,महेंद्र राम,मनोज राम वकील राम शंकर कुमार अनिल कुमार रोहित कुमार केदार राम राम बचन राम के साथ सभी युवा साथी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button