ए एच एम महिला जिला अस्पताल डफरिन मे मनाया गया “प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस
ए एच एम महिला जिला अस्पताल डफरिन मे मनाया गया “प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस
जे टी न्यूज, समस्तीपुर (रेशम सिंह): ए एच एम महिला जिला अस्पताल डफरिन मे प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्व प्रथम ए एच एम महिला जिला अस्पताल डफरिन की सी एम एस डाक्टर रूचि जैन ,ओ पी डीो झ्चार्ज राज कपूर , काउंसलर रजनी प्रभा,सांझा प्रयास से मंजू लता दुवे, आयुष्मान से अनीता जी उपस्थित महिला लाभार्थीयों का स्वागत करके किया इसीक्रम गर्भवती महिलाओं स्वास्थ्य परिक्षण किए गए उनका टीकाकरण किया गया कार्यक्रम को गति देते हुए प्रसार संस्था द्वारा संचालित सांझा प्रयास नेटवर्क द्वारा स्टाल लगाकर महिला प्रतिभागियों को लीफ लेट देते हुए सुरक्षित गर्भ समापन तथा MTP एक्ट संसोधित 2 021 की जानकारी दी ताकि मातृ मृत्यू दर में कमी लायी जा सके उनको यह भी बताया कि प्रति दिन 13 महिलाओं की जान असुरक्षित गर्भ पात से हो जाती हैं।
साथ ही काउंसलर रजनी प्रमा जी ने प्रतिभागी महिलाओं को गर्भ निरोधक साधनो की जानकारी दी ताकि बच्चों में अन्तर बनाया जा सके कार्यक्रम में 305 से अधिक लाभार्थी महिलाएं उपस्थिति रही ।



