बिहार में 2025 का आम चुनाव एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे – ईश्वर मंडल
बिहार में 2025 का आम चुनाव एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे – ईश्वर मंडल
जे टी न्यूज, दरभंगा :
आगामी बिहार विधान सभा आम चुनाव 2025 के मद्देनजर बिहार प्रदेश जदयू संगठन के निर्देशानुसार पार्टी की सांगठनिक ढ़ांचा निचली इकाई बूथ कमिटी के गठन को न्यू पंडासराय स्थित दरभंगा जिला जदयू कार्यालय में अंतिम रूप दिया जा रहा है। बूथ जीतो – चुनाव जीतो संकल्प के साथ एक सशक्त बूथ कमिटी गठित हुई है। सभी सम्मानित विधान सभा प्रभारीगण एवं सम्मानित प्रखंड अध्यक्षगण युद्ध स्तर पर अपने – अपने प्रभार क्षेत्र में कैम्प कर कार्य को अंजाम दिया है।
सम्मानित ईश्वर मंडल जिलाध्यक्ष जदयू दरभंगा के नेतृत्व में तथा जिला संगठन प्रभारी केदार नाथ भंडारी के अवलोकन के साथ आवश्यक कागजात का निष्पादन किया गया।
मौके पर सर्व श्री विधान सभा प्रभारीगण श्री संजीव कुमार झा, उमाशंकर कामत , जावेद अनवर, राज किशोर साफी , प्रमोद प्रभाकर एवं प्रखंड अध्यक्ष सर्वश्री संतोष कुमार सिंह, विनोद कुमार चौधरी , घनश्याम राय, गोविंद मंडल आदि उपस्थित थे ।


