डॉ. भीम सिंह भवेश को 27 को मिलेगा पद्मश्री अवार्ड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जाएगा सम्मानित

डॉ. भीम सिंह भवेश को 27 को मिलेगा पद्मश्री अवार्ड / राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जाएगा सम्मानित जे टी न्यूज, पटना: सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यकार सह पत्रकार डॉ. भीम सिंह भवेश को आगामी 27 मई को दिल्ली में ‘पद्म श्री’ सम्मान से नवाजा जाएगा। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उन्हें पद्म श्री अवार्ड दिया जाएगा। डॉ. भवेश को भारत सरकार द्वारा पिछले 25 जनवरी 2025 को पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की गई थी। विदित हो कि शहर के मदन जी का हाता, निवासी डॉ. भवेश पिछले दो दशक से अधिक समय से समाज के हाशिए पर खड़ी मुसहर जाति के विकास हेतु प्रयासरत हैं। उनके इस कार्य की प्रशंसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने “मन की बात” के 110 वें एपिसोड में 25 फरवरी 2024 को भी की गई थी। पुनः 25 जनवरी 2025 को भारत सरकार द्वारा “पद्मश्री’ सम्मान की घोषणा की गई। डॉ. भवेश समाज सेवा के साथ साहित्य के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके द्वारा चार पुस्तके लिखी गई हैं, जिनमें “सान्निध्य का संस्मरण” “नेम प्लेट” “हाशिए पर हसरत” और “कलकत्ता से कोलकता” शामिल है। इनमें “हाशिए पर हसरत” मुसहर जाति के आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक स्थिति के संदर्भ में एक चर्चित पुस्तक है, जिसका लोकार्पण राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश जी ने किया था। डॉ. भवेश के साथ उनकी पत्नी श्रीमती प्रेमा देवी, भाई उपेंद्र नारायण सिंह, दामाद मनीष कुमार सिंह, पुत्र दीपक कुमार एवं पुत्रवधू अंशु सिंह भी पद्मश्री अवार्ड समारोह के साक्षी बनेंगे।

Related Articles

Back to top button