रौटा पीएचसी की बदहाली बिस्तरों पर कुत्ता सो रहे

फूटा गुस्सा, जिला अध्यक्ष बिस्मिल ने सरकार और प्रशासन को लिया आड़े हाथों

रौटा पीएचसी की बदहाली बिस्तरों पर कुत्ता सो रहे /फूटा गुस्सा, जिला अध्यक्ष बिस्मिल ने सरकार और प्रशासन को लिया आड़े हाथोंजे टी न्यूज, पूर्णिया:
रौटा प्रखंड के सरकारी अस्पताल में मरीजों के बिस्तरों पर बेधड़क कुत्तों के सोने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं। इस गंभीर मामले पर छात्र राजद पूर्णिया के जिला अध्यक्ष मोहम्मद बिस्मिल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि “रौटा पीएचसी का हाल बिहार की जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था का आइना है। जहां मरीजों को इलाज मिलना चाहिए, वहां कुत्ते बिस्तरों पर आराम फरमा रहे हैं। इससे ज़्यादा अमानवीय और क्या हो सकता है? अस्पताल में न डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर गंभीर हैं, न स्टाफ में कोई अनुशासन बचा है। यह लापरवाही नहीं, सीधा गरीब जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ है।”
बिस्मिल ने बताया कि इस अस्पताल में बैसा और अमौर प्रखंड के हजारों गरीब मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन उन्हें चिकित्सा सुविधाओं के नाम पर बदइंतजामी और उपेक्षा ही मिल रही है। उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य मंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा बिहार के स्वास्थ्य मंत्री को इस स्थिति की कोई जानकारी है? या उन्हें यह भी नहीं मालूम कि राज्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में क्या हो रहा है? सरकार को जवाब देना चाहिए कि गरीबों की जान की कोई अहमियत है या नहीं?”
उन्होंने इस मामले में जिला प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार नहीं आया, तो छात्र राजद जन आंदोलन शुरू करेगा।“स्वास्थ्य सुविधाएं जनता का अधिकार हैं, और हम इसे किसी भी कीमत पर छिनने नहीं देंगे। अगर व्यवस्था नहीं सुधरी, तो छात्र राजद सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेगा,” उन्होंने कहा।
बिस्मिल ने आम जनता से भी अपील की कि वे इस तरह की लापरवाहियों पर चुप न रहें, बल्कि अपनी आवाज़ बुलंद करें ताकि व्यवस्था को जगाया जा सके।

Related Articles

Back to top button