9 जुलाई के देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरेगी संयुक्त किसान मोर्चा

9 जुलाई के देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरेगी संयुक्त किसान मोर्चा जे टी न्यूज, समस्तीपुर: दिनांक 26 म‌ई 2025 को संयुक्त किसान मोर्चा झारखंड की बैठक बी,एन, सिंह की अध्यक्षता में किसान महासभा कार्यालय रांची में सम्पन्न हुई । बैठक में 9 जुलाई के ट्रेंड यूनियनों के देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा झारखंड के बेनर में झारखंड की उच्च राजपथ,राजपथ,जी,टी,रोड सहित छोटे सड़कों पर किसान अपने पहचान हल,बैल,कुदाल के साथ उतरेंगे,चार लेबर कोड रद्द करो,नयी केन्द्रीय कृषि बाजार नीति रद्द करो, किसानों के लिए एम् एस पी की कानूनी गारंटी करो, श्रम कानूनों में संशोधन नहीं चलेगा चलेगा, झारखंड में विस्थापन पर रोक लगाओ सहित स्थानीय मागे शामिल होंगे। तैयारी के लिए 15 से 30 जून तक प्रमंडलीय कन्वेंशन, जिला कन्वेंशन, प्रखंड एवं गांव कन्वेंशन करने का निर्णय लिया गया।31 म‌ई को नगर ‌उटारी में कन्वेंशन करने का निर्णय लिया गया। शहीद निलांबर पीताम्बर के गांव चेमो सोनिया को बचाने व विस्थापन के खिलाफ संघर्ष तेज करने का भी निर्णय लिया गया,बैठक में मुख्य रूप से झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो, किसान महासभा के महासचिव पूरन महतो, अध्यक्ष बी,एन सिंह, अखिल भारतीय किसान खेत-मजदूर संगठन के राज्य अध्यक्ष बिमल दास, अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य सचिव पुष्कर महतो, के, के,एम,यू के राज्य अध्यक्ष अशोक पाल,कुटकू डूब क्षेत्र विस्थापन समिति के अरूण सिंह,संजय सिंह, काशीनाथ सिंह, महादेव सिंह,जुगल पाल, महादेव सिंह आदि मुख्य रूप बैठक को संबोधित किया। व्यापक रूप से पर्चा, पोस्टिंग तथा दिवाल लेखन करने का भी निर्णय लिया गया।

Related Articles

Back to top button