एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जे टी न्यूज, आरा : 5 बिहार बटालियन राष्ट्रीय कैडेट कोर के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर, जिसका आयोजन सेंट जेवियर स्कूल जगदीशपुर में किया जा रहा है। वहां एनसीसी के बिहार और झारखंड डायरेक्टरेट के एडीजी मेजर जनरल ए एस बजाज का आगमन हुआ। ए. डी. जी. साहब ने कैंप में चल रही सभी गतिविधियों को बारीकी से देखा और सराहा। तकरीबन 2 घंटे की अवधि में उन्होंने कैंप के क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण किया। जहां कैडेट्स द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। तत्पृश्वात गर्ल्स कैडेट सुहानी कुमारी एच डी जैन कॉलेज आरा और अंजलि श्रॉफ, कैथोलिक स्कूल आरा के द्वारा कैंप के दैनिक रूटीन प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्रशासनिक व्यवस्था और कैंप की रूपरेखा की संक्षिप्त जानकारी दी गई। इसके बाद उन्होंने कैंप में उपस्थित एसोसिएटेड एनसीसी ऑफिसर सैन्य स्टाफ एवं सिविल सहायक कर्मियों से मिलकर कैप को सुचारू रूप से चलने की सराहना की। उन्होंने कैंप के कमांडिंग अफिसर कर्नल मनु तिवारी की भी प्रशंसा की। जिनके मार्गदर्शन में कम समय में एडीजी के आगमन की सूचना मिलने पर कैंप के सभी कार्यक्रमों को अत्यंत ही सुनियोजित और सुव्यवस्थित तरीके से प्रदर्शित कराया जा सका। मेजर जनरल बजाज साहब ने सभी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उसे और उभारने की। उन्होंने इस बात जोर दिया कि सभी कैडेट्स दूसरी भाषा के रूप में अंग्रेजी को प्राथमिकता दें एवं इसे उचित तरीके से सीखें। क्योंकि अंग्रेजी आज न केवल वैश्विक भाषा है बल्कि समय की जरूरत है और एक स्किल भी है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी छात्रों को अपने इतिहास संस्कृति एवं धरोहरों को जानने और उन पर गर्व करने की जरूरत है। उक्त समय में सूबेदार मेजर राकेश प्रसाद समेत अन्य सैनिक प्रशिक्षक, एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट रामनारायण मिश्रा समेत अन्य एनसीसी ऑफिसर और 5 बिहार बटालियन में कार्यरतऑफिस सुपरिन्टेडेंट राज कुमार सहित अन्य सिविल सेवा कर्मीं भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button