पैक्स अध्यक्ष पद के लिए रीवां से तीन व अररुआं से दो प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पर्चा
सदस्य पद के लिए 52 लोगों ने किया दाखिला
पैक्स अध्यक्ष पद के लिए रीवां से तीन व अररुआं से दो प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पर्चा / सदस्य पद के लिए 52 लोगों ने किया दाखिला
जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)रोहतास जिला अंतर्गत प्रखंड करगहर के रीवां व अररुआं पैक्सों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होते ही दो दिनों के अंदर दोनों पक्सों से अध्यक्ष पद के लिए पांच,सदस्य पद के लिए 52 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। रीवा पैक्स में पूर्व पैक्स अध्यक्ष राकेश कुमार राय उर्फ पप्पू राय,विजय कुमार राम व अजय राय और अररुआं से पूर्व पैक्स अध्यक्ष देवांशु कुमार उर्फ सोनू कुमार सिंह व पूर्व पैक्स अध्यक्ष अमर प्रसाद कुशवाहा ने नामांकन का पर्चा भरा।वही अंचलाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक कृषि साख समिति अररुआं व रीवा पैक्स में दिसंबर 2024 में चुनाव संपन्न कराया गया था।
मतगणना के पश्चात दोनों पैक्सों के निर्वाचित सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था। जिसकी वजह से कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सका ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई कि दोनों पैक्सों का कार्य रसातल में चला गया। जिससे किसानों को काफी कठिनाई होती थी। जिसे देखते हुए बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार में दोनों पैक्सों में मतदांना की तिथि निर्धारित की है। जिसके अधिन शुक्रवार और शनिवार को नामांकन तथा 12 जून को मतदान संपन्न कराने की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।



