आस्था के साथ साथ पर्यावरण व नदी संरक्षण हेतु जन भागीदारी भी जरूरी-डीपीओ
आस्था के साथ साथ पर्यावरण व नदी संरक्षण हेतु जन भागीदारी भी जरूरी-डीपीओ
जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के अवसर पर जिला गंगा समिति जिला प्रशासन समस्तीपुर द्वारा पर्यावरण और नदियों के संरक्षण को लेकर मोहनपुर स्थित रसलपुर गंगा घाट पर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व स्वयं जिला परियोजना पदाधिकारी नीरजेश कुमार कर रहे थे। डीपीओ द्वारा सभी श्रद्धालुओं को पर्यावरण और नदियों को स्वच्छ रखने के लिए शपथ दिलाया गया और विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना”को ध्यान रखते हुए गंगा दशहरा के उपलक्ष्य पर गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं के बीच “कपड़े के थैले” का वितरण किया गया। प्लास्टिक के थैले पर “सिंगल यूज प्लास्टिक का वहिष्कार कर स्वच्छ भारत की ओर बढ़े”, ” हम गंगा एवं सहायक नदियों तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों में कूड़ा कचरा एवं पॉलीथिन प्रवाहित नहीं करेंगे” इत्यादि संदेश लिखा था। जहां गंगा में स्नान को लेकर आएं श्रद्धालु अपने घर का कूड़ा कचरा भी नदी में प्रवाहित को लेकर आएं थे मौके पर डीपीओ द्वारा नदी में कचरा नहीं डालने व कूडादान में कचरे डालने का आग्रह करते देखा गया इसके निपटान के लिए जिला गंगा समिति के सौजन्य से दो कचरा का डब्बा भी उपलब्ध कराया गया था।
पर्यावरण को लेकर नदी के तट पर पौधा रोपण भी किया गया और एन एस एस के स्वयंसेवकों द्वारा चित्रकला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला गंगा समिति के नोडल पदाधिकारी अजय कुमार,गंगा सेवी भाई रणधीर,बिपुल कुमार सिंह,रजनीश कुमार,आदर्श, मुस्कान,अन्नू,ईशा, पिंकी, के साथ साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।



