विधायक के उद्घाटन करने के महज 12 घंटे में ही धसी नवनिर्मित सड़क लोग लगा रहे निर्माण में लूटखसोट का आरोप





विधायक के उद्घाटन करने के महज 12 घंटे में ही धसी नवनिर्मित सड़क लोग लगा रहे निर्माण में लूटखसोट का आरोप

जे टी न्यूज़, दरभंगा/सिंहवाड़ा : प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत सिंहवाड़ा से गौरीनाथ ब्रह्मपुरा गांव होते हुए महिसारि गांव तक जाने वाली लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क उद्घाटन के महज 12 घंटे के अंदर ही बालू लदे ट्रक के गुजरने से धंस गई। बताया गया की सिंहवाड़ा व गौरीनाथ ब्रह्मपुरा के बीच पुलिया पर जैसे ही ट्रक जा रहा था उसी वक्त पुलिया से सटी सड़क धंस गई। बताते चले की स्थानीय विधायक जिवेश कुमार ने चार दिसंबर को ही उक्त सड़क का समारोहपूर्वक उद्घाटन किया था। लोग बिना गुणवत्ता पूर्वक देखे सड़क का उद्घाटन करने पर विधायक पर आरोप लगा रहे थे। राजद के प्रखंड अध्यक्ष वसी अहमद वासिद ने संवेदक और निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत बनी सड़क के निर्माण कार्य में संवेदक ने अनियमितता बरती है।

Pallawi kumari

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button