सांसे हो रही है कम,आओ पेड़ लगाएं हम प्रकृति की पुकार,बचा लो संसार संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम – डॉ मिथिलेश कुमार

सांसे हो रही है कम,आओ पेड़ लगाएं हम प्रकृति की पुकार,बचा लो संसार संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम – डॉ मिथिलेश कुमार जे टी न्यूज़, समस्तीपुएर : चेतना सामाजिक संस्था एवं ईडेन वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय ईडेन पब्लिक स्कूल के प्रांगन में विश्व पर्यावरण एवं सम्पूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।विषय प्रवेश कराते हुए ईडेन वेलफेयर ट्रस्ट एवं ईडेन पब्लिक स्कूल के निर्देशक ब्रजकिशोर कुमार ने कहा कि – आज सम्पूर्ण भूमण्डल प्रकृति की असहज दशा और पर्यावरणीय चिन्ता से त्रस्त है । विकसित समाज और आधुनिक बनने की चाहत ने प्रकृति के साथ निरन्तर खिलवाड़ किया है जिसका परिणाम मानव समाज भुगत रहा है बावजूद इसके इसे सुरक्षित करने के प्रति मानव सचेत नहीं हो पाया है । प्रकृति, जिससे जीवन है, जिससे हम हैं और जो हमारे लिए है उसे ही हम तबाह करने पर तुले हुए हैं।पर्यावरण मनुष्य के जीवन को संतुलित एवं नियंत्रित रखता है। प्रकृति प्रदत्त समस्त उपादानों के साथ खेलकर मनुष्य आनंद ले रहा है, यह भूलकर कि हमारे इस अन्याय के लिए प्रकृति हमें क्या दंड देगी, हमारे बाह्य एवं आंतरिक भाव के वातावरण को प्रकृति ही संतुलित करती है। वनस्पति, जीव – जंतुओं,धरती, पानी, हवा, प्रकाश का दोहन अंधाधुध हो रहा है। इसे रोकने की आवश्यकता है। चेतना अध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार ने कहा कि – पर्यावरण के प्रति जागरूकता बहुत जरूरी है।इसके महत्व को जानना जरूरी है।यह समझ में आना चाहिए कि हमारे कार्य पृथ्वी को कैसे प्रभावित करते हैं और हम पृथ्वी की रक्षा के लिए क्या कर सकते है।पृथ्वी की रक्षा के लिए पौधे जरूरी है।पौधे हमें ऑक्सीजन देते है जो जीवन के लिए आवश्यक है और कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करके हवा को शुद्ध करते हैं।पेड़ मिट्टी के कटाव को रोकते है,जल संरक्षण में मदद करते हैं।आज बड़े बड़े आशियाने बनाने के लिए धड़ल्ले से पेड़ो की कटाई हो रही है।अगर समय रहते नहीं जागे तो बहुत जल्द पानी के बोतल के साथ ऑक्सीजन की बोतल ले कर भी बाहर निकलना पड़ेगा।
आइए आज ही अपने नाम का एक पौधा लगाए, पर्यावरण को बचाएं और आने वाले कल को खूबसूरत बनाए। इस कार्यक्रम में रामसागर दास चंदन कुमार अमित कुमार अजय कुमार राजेश कुमार रूपम कुमारी गजाला परवीन शाहिना परवीन कंगना कुमारी सिमरन, या,गुलफाम,कन्हैया,मयंक,रितिकाप्रिंस एवं क्रिशव कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button