लोगों ने दी बकरीद की शुभकामनाएं
लोगों ने दी बकरीद की शुभकामनाएं
जेटीन्यूज/मधुबनी
लदनियां प्रखंड क्षेत्र में बकरीद पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई। पद्मा, छपकी, मिर्जापुर, पिपराही, नाथपट्टी, एकहरी समेत कई गावों में मुस्लिम बिरादरी के लोगों ने जुलूस निकाला। बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर व थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के नेतृत्व में प्रशासन को चौकसी बरतते देखा गया। इस पावनावसर पर हिन्दू बिरादरी के लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामना प्रकट करने वालों में विधायक मीना कुमारी, पूर्व विधायक उमाकांत यादव, राजद नेतृ अवकाश प्राप्त शिक्षिका वीणा कुमारी, जिप सदस्य ललिता देवी, विष्णुदेव भंडारी, झमेली राम, भोगेन्द्र यादव, रामाशीष पासवान समेत सैकड़ों लोग शामिल हैं।

