अजोला चारा उत्पादन हेतु बैठक आयोजित

अजोला चारा उत्पादन हेतु बैठक आयोजित


जेटी न्युज
मोतिहारी,पू०च०।
सुगौली प्रखंड खुटीअरवा गांव में स्वयं सहायता समूह से जुड़े 150 पशुपालन महिलाओं को अजोला चारा उत्पादन हेतु नाबार्ड प्रायोजित एल ई डी पी के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषक विकास समिति के तत्वधान में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषक विकास समिति के अध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद में बताया कि अजोला चारा घास को उत्पादन करके पशुओं को खिलाने से दुधारू पशुओं के दुग्ध उत्पादन बढ़ने से गरीब पशुपालकों के आय में बढ़ोतरी के साथ पशुओं की पाचन शक्ति बढ़ने से पशुओं को होने वाले कई तरह की बीमारीयों से बचाया जा सकता है। पशुओं के अतिरिक्त मुर्गीयों को अजोला चारा खिलाया जाता है।

जिससे मुर्गी पालन करने वाले किसानों को मंहगे मुर्गी दाना खरीदने में काफी घाटे को कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अजोला चारा को उत्पादन बहुत कम खर्च पर किया जा सकता है जो ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालक गरीब महिलाएं बहुत कम लागत एवं कम भूमि में असान तरीके से उत्पादन कर सकते हैं।वही कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने अजोला हारा चारा उत्पादन प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए तैयार हुए कार्यक्रम में अमर रूना देवी सरोज देवी मीना देवी गायत्री देवी ईत्यादि महिलाओं ने अपना अपना विचार व्यक्त किया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button