किसान के दो पुत्र ने नीट और एन आई टी में सफल,बधाइयों का लगा तांता

किसान के दो पुत्र ने नीट और एन आई टी में सफल,बधाइयों का लगा तांता जे टी न्यूज, पसराहा /खगड़िया:
किसान के दो पुत्र ने नीट और एन आई टी में सफल,बधाइयों का लगा तांता
दोनो को मिठाई खिलाते माता पिता
कहते हैं न कि जब घना कोहरा छाया हो,रास्ता भी नही दिखता हो तो एक एक कदम बढ़ाते चलिए रास्ता खुद दिखने लगेगा।इसे चरितार्थ किया है पसराहा थाना महद्दीपुर गावँ के किसान शंभु कुमार गुप्ता के पुत्र राकेश कुमार और उत्सव कुमार ने।राकेश ने नीट परीक्षा में सफलता अर्जित कर पिता के बेटे को डॉक्टर बनाने के सपने को साकार किया है।दृढ़ इक्षाशक्ति और कठोर परिश्रम के बल पर राकेश ने 720 में से 532 अंक लाकर माता पिता की झोली खुशियों से भर दिया है।वही राकेस कु भाई उत्सव कुमार ने आई आई टी जे ई मेंस में एन आई टी के लिए सफल हुए हैं। दोनो की प्राथमिक शिक्षा गांव के स्कूल में ही हुई थी।गावँ के किसान परिवार में एक साथ दो सहोदर भाइयों के सफल होने से बधाई देने वालों का तांता लग गया है। बधाई देते हुए डॉ0 दिनेश कुमार ने कहा है कि आज जब कि युवा नशे में अपने में झोंक रहे हैं। ऐसे में दोनो भाइयों ने एक नजीर पेश किया है। दोनो के माता पिता भी धन्यवाद के पात्र है जिसने अपने समाज,अपने राज्य के लिए एक सुयोग्य नागरिक दिया है। राकेश कुमार ने बताया कि उनका सपना बचपन से ही डॉक्टर बनने की थी उसे पूरा करने का श्रेय उनके माता पिता और गुरुजन को जाता है। उत्सव ने बताया कि नियमित अध्यन से भी सफलता अर्जित की जा सकती है। डॉ0 शशि शेखर, डॉ0 मदन, सुनील मेहता,सामाजिक कार्यकर्ता रोहीन सिंह ने बताया कि दोनो बेटों ने समाज साहित गावँ का मान बढ़ाया है।मुखिया मिलन सिन्हा,प्रतिनिधि अरुण कुमार ने दोनो के माता पिता को बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button