बाल मजदूरी मुक्त बिहार संकल्प के साथ बाल श्रम आयोग अध्यक्ष अशोक बादल

बाल मजदूरी मुक्त बिहार संकल्प के साथ बाल श्रम आयोग अध्यक्ष अशोक बादलजे टी न्यूज, खगड़िया: जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत
बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष अशोक कुमार बादल का शुक्रवार को खगड़िया आगमन हुआ। वे यहां विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में भाग लेने पहुंचे थे। जिला अतिथि गृह में जनता दल (यू) के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के दौरान श्री बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू संगठन खगड़िया में लगातार मजबूत हो रहा है और इसमें जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल की भूमिका सराहनीय रही है। उन्होंने कहा कि हमारा खगड़िया से आत्मीय संबंध है क्योंकि हम भी बगल के पूर्णिया जिले से आते हैं। उन्होंने कहा कि पटना या पूर्णिया आने-जाने के क्रम में वे खगड़िया में जदयू कार्यकर्ताओं से मिलते रहेंगे।

बैठक में श्री बादल ने बाल श्रम विभाग के पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अब बच्चों को लेकर केवल कागजी कार्रवाई नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि ढाबा, लाइन होटल, सब्जी मंडी, ईंट भट्ठा, कोल्ड स्टोरेज और किराना दुकानों पर कार्यरत बच्चों की पहचान कर उन्हें बाल श्रम से मुक्त कराना होगा और स्कूल भेजना होगा। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि इस कार्य में कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार बच्चों की शिक्षा के लिए कई योजनाएं चला रही है। अब यह जिम्मेदारी अधिकारियों की है कि वे हर बच्चे की शिक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि सभी अधिकारी तन, मन और निष्ठा से कार्य करें तो निश्चित ही बिहार को बाल मजदूरी मुक्त राज्य बनाया जा सकता है।इस अवसर पर जदयू के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं:
जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल,पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश महासचिव सुनील कुमार,पूर्व जिलाध्यक्ष साधना देवी सदा,
जदयू नेता सुशांत यादव,प्रदेश महासचिव किशोर कुमार सिंह,रालोमो जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह,प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य नीलम वर्मा,अनुराधा कुमारी कुशवाहा, सुबोध यादव,
जिला उपाध्यक्ष शम्भू झा,
जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,
जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल,
डॉ.विद्यानंद दास,
जदयू नेता अविनाश पासवान, संदीप केडिया,महासचिव मनोज कुमार सिंह,
नीतीश सिंह पटेल,युवा जदयू जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी, छात्र जिला अध्यक्ष सिद्धांत सिंह छोटू,जिला महासचिव राजीव रंजन, पंकज चौधरी,अनुज कुमार शर्मा,
पार्वती देवी, फिरदौस आलम, महंत पुलकित गोस्वामी, हर्षवर्धन कुशवाहा,कार्यालय प्रभारी राजीव कुमार ठाकुर,जिला सचिव कमल किशोर पटेल, राजीव कुमार सिंह,
कुमार जीवन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button