नहीं रहे लखनपट्टी पंचायत के पूर्व मुखिया स्व० बैजनाथ झा क्षेत्र में शोक की लहर





नहीं रहे लखनपट्टी पंचायत के पूर्व मुखिया स्व० बैजनाथ झा क्षेत्र में शोक की लहर

जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा लखनपट्टी पंचायत के पूर्व मुखिया स्व० बैजनाथ झा का निधन वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत उनके आवास ग्राम लखनपत्ती में आज सुबह सुबह हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से जिला ने कांग्रेस का एक मजबूत स्तंभ खो दिया। जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री मो० अबू तमीम के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल उनके आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर को पार्टी को झंडों में लिपटा तथा पुष्प अर्पित किया तथा उनके परिजनों को सांत्वना दी। तथा जिला कांग्रेस कमिटी की तत्वधान में एक शोक सभा का आयोजन भी किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री मो० अबू तमीम ने किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री तमीम ने उन्हें एक राष्ट्रवादी तथा कुशल समाजसेवी एवं गरीबों के हित के लिए समर्पित राज नेता की संज्ञा दी और बताया कि उनके निधन से पार्टी को जो अपूरणीय क्षति हुई है उसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष देवेन्द्र नारायण झा, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक अबू तनवीर, महासचिव शशि भूषण राय, मुकेश कुमार चौधरी, कामेश्वर पासवान, नौखेज आलम, मो० मोहिउद्दीन आदि लोगों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button