अनाज मंडी नहीं होने मतदाताओं में आक्रोश
अनाज मंडी नहीं होने मतदाताओं में आक्रोश
जे टी न्यूज,बेलदौर /खगड़िया(गीता कुमार):
कैंजरी पक्षिमपार में पक्की सड़क,नदी में पूल,+2 विद्यालय का भवन निर्माण,अनाज मंडी नहीं होने मतदाताओं में आक्रोश
कैजरी पंचायत के मतदाता बेलदौर विधानसभा के विधायक एवं खगड़िया लोक सभा के सांसद के प्रति काफी आक्रोषित है। जानकारी के मुताबिक खगड़िया लोकसभा एवं बेलदौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कैंजरी पंचायत के पश्चिम पार के सैकड़ो ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी एंव सांसद खगड़िया को आवेदन देकर अवगत कराए हैं की आजादी के बाद भी वे लोग गुलामी के जंजीर में जकरे हुए हैं। अभी तक उन लोगों को बारहमासी मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री योजना की पक्की सड़क नसीब नहीं हुई है। जबकि सरकार प्रत्येक टोले मोहल्ले को पक्की सड़क से जोड़ने के लिए संकल्पित है फिर भी ककैंजरी पंचायत के पश्चिम पार के लगभग 5000 आबादी के बीच एक भी पक्की सड़क नही है जो एन एच 107 को जोड़ती है। जिस कारण लोगों में काफी आक्रोश धीरे-धीरे पनपते जा रहा है। वही कैजरी पंचायत के मतदाता रामविलास यादव अवदेश गोयल एमडी सोनू आलम रामविलास राम मिथिलेश कुमार अजीत कुमार सरवन पंडित पपलेश यादव मोहम्मद गड्डी,मोहम्मद इजहार समीम, सहित सेकरों की संख्या में ग्रामीण सड़क पर इकट्ठा होकर शासन और प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अगर स्थानीय सांसद और विधायक समय रहते उन लोगों के मांग को पूरा नहीं करते हैं तो वे सब वोट का बहिष्कार करने के लिए वाध्य हो जाएगें। वही उन्होंने जिला पदाधिकारी खगड़िया डीडीसी अभिषेक पलासिया एवं सांसद खगड़िया राजेश वर्मा को लिखित आवेदन देकर ध्यान आकर्षित किए हैं। आवेदन के अनुसार कैंजरी पंचायत की विभिन्न समस्याओं को उन्होंने बताते हुए आवेदन समर्पित किए हैं आवेदन में वर्णित है कि कैजरी पंचायत के पश्चिमपार की आबादी लगभग 5000 है फिर भी वे लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री योजना से बनने वाली पक्की सड़क से अभी तक वे सब बंचित हैं।
जबकि कैजरी पंचायत के अधिकांश लोग किसान है और खेती पर ही निर्भर है सड़क एवं कोसी नदी में पूल नहीं रहने के कारण उन लोगों का पका हुआ मकई कभी-कभी हल्की बारिश होने के बाद भी खेत में हि सर जाती है। क्योंकि हल्की वर्षा में ही सड़क कीचड़ मय हो जाता है मकई अपने घर तक नहीं ला पाते हैं। वही आवेदन के अनुसार लोगों ने मांग किया कि जब गंभीर रूप से पंचायत के लोग बीमार हो जाते हैं या गर्भ वती महिलाओ अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दे रहे हैं। उन्होंने काली कोसी नदी में पुल निर्माण की मांग किए हैं एवं कैजरी पंचायत में प्लस टू विद्यालय कागज पर ही चल रहा है उक्त विद्यालय में जमीन रहने के बाद भी भवन निर्माण विभागीय लापरवाही से नहीं बन रहा है। यहाँ भवन निर्माण कि आवश्यकता है। सैकड़ो विद्यार्थी नाव से कंजरी पूरव पार पढ़ाई करने के लिए विद्यालय आते हैं नाव पर चढने के बाद जान जोखिम में रहता है ईश्वर का नाम लेकर आर पार करते हैं। वही बच्चों के भविष्य को देखते हुए कोसी नदी में पुल निर्माण की अति आवश्यकता है। वहीं पंचायत में किसानों की संख्या ज्यादा है इसलिए एक अनाज बेचने एवं सुखाने के लिए स्थान चिन्हित कर मंडी निर्माण करने की भी मांग किया गया है। पंचायत में अस्पताल निर्माण कार्य भी अभी अधर में लटका हुआ है उसे भी स समय निर्माण कार्य को प्रारंभ करने की मांग किया गया है। वही पंचायत के पश्चिम पर की मतदाताओं ने बताया कि अगर इन लोगों के सभी मांगों को ससमय सांसद और विधायक सरकार और प्रशासन नहीं मानती है पूरा नहीं करती है तो वे लोग चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।

