नमुहर्रम को लेकर रक्सौल अनुमंडल मुख्यालय में हुई शांति समिति की बैठक

नमुहर्रम को लेकर रक्सौल अनुमंडल मुख्यालय में हुई शांति समिति की बैठक

जेटी न्यूज

रक्सौल पूर्वी चंपारण- अनुमंडल मुख्यालय में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री आरती के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें आगामी मुहर्रम त्योहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी प्रखंड के अंचलाधिकारियों को शांति व्यवस्था में कोई भी कोताही नहीं करने का निर्देश दिया।

बैठक में रामगढ़वा अंचलाधिकारी मणि भूषण कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. सज्जाद , थानाध्यक्ष रामगढ़वा संतोष कुमार शर्मा, अंचलाधिकारी आदापुर संजय कुमार, अंचलाधिकारी रक्सौल विजय कुमार तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी रक्सौल संदीप कुमार सहित अनुमंडल के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button