यूनिवर्सिटी के आदेश का उल्लंघन कर छात्राओं से की गई अवैध वसूली





यूनिवर्सिटी के आदेश का उल्लंघन कर छात्राओं से की गई अवैध वसूली
जे टी न्यूज, मधुबनी : लदनियां प्रखंड के खाजेडीह गांव स्थित संबद्धता प्राप्त एसएमजे कॉलेज में विश्वविद्यालय के आदेश का उल्लंघन कर स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के सभी संकायों की छात्राओं से नामांकन शुल्क के नाम पर लाखों रुपए की वसूली की गई। उक्त आशय का खुलासा महामहिम राज्यपाल के नाम छात्रा नेहा कुमारी द्वारा प्रेषित आवेदन पत्र से हुआ है। आवेदिका उक्त काॅलेज में मैथिली प्रतिष्ठा की छात्रा है। छात्र कल्याण विभाग लनामिवि दरभंगा के आदेश का उल्लंघन कर कॉलेज ने नामांकन में प्रति छात्रा तीन हजार रुपए की अवैध वसूली की है। विश्वविद्यालय का स्पष्ट आदेश है कि किसी भी कोटि की छात्राओं से नामांकन शुल्क नहीं लिया जाएगा, जबकि कॉलेज के द्वारा सभी कोटि की छात्राओं से नामांकन में तीन हजार रुपए लिए गए हैं। आवेदन की प्रतिलिपि छात्रा ने विश्वविद्यालय के कुलपति व छात्र कल्याण विभाग के पदाधिकारी को भी प्रेषित किया है। छात्रा ने अवैध रूप से वसूले गए रुपए की वापसी कराने के साथ ही काॅलेज प्रशासन के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
पूछे जाने पर प्रधानाचार्य डाॅ.शशिभूषण कुमार ने बताया कि तदर्थ कमेटी के निर्णयालोक में छात्राओं से नामांकन शुल्क लिया गया है।

Related Articles

Back to top button