ऑल इंडिया पासवान परिवार ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
समाज के उत्थान में रहेगी सक्रिय भूमिका -- प्रमोद कुमार
ऑल इंडिया पासवान परिवार ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस /समाज के उत्थान में रहेगी सक्रिय भूमिका — प्रमोद कुमार
जे टी न्यूज, डेहरी ऑन सोन (रोहतास) ऑल इंडिया पासवान परिवार का स्थापना दिवस पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय रेल सांकेतिक सेवा के सीनियर अधिकारी व मुख्य संकेत एवं दुरसंचार अभियंता पूर्व मध्य रेल हाजीपुर प्रमोद कुमार ने कहा कि इस ट्रस्ट की स्थापना हमारे समाज को शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से की गई हैहमारा संकल्प है कि हम समाज की दशा और दिशा में सकारात्मक बदलाव लाकर इसे सशक्त, सुखी और समृद्ध बनाएंगे।समाज के उत्थान में रहेगी संगठन की सक्रिय भूमिका। उन्होंने समाज के शिक्षित एवं बुद्धिजीवी वर्ग से आह्वान किया कि आईए एकजुट होकर हम इस मिशन को आगे बढ़ाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत आधार तैयार करें। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज पासवान ने अपने सम्बोधन में इस ट्रस्ट के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए लोगों से बड़ी भागीदारी पर बल दिया। ताकि समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त कर हर स्तर पर समाज के होनहारों को आगे लाया जाय। इसके लिए तन,मन और धन से भी ट्रस्ट सहयोग करेगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ योगेन्द्र पासवान, पूर्व सदस्य राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार, चन्द्रशेखर आजाद स्नेही, भारतीय रेल परिचालन सेवा, अरविंद पासवान मंडल वित्त प्रबंधक दानापुर उपस्थित थे। इस स्थापना दिवस समारोह में निम्नलिखित ट्रस्टीगण/पदाधिकारीगण को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रमोद कुमार, राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार,दिलीप कुमार शास्त्री, राष्ट्रीय महासचिव ,मनोज पासवान,राष्ट्रीय अध्यक्ष , उत्तम कुमार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
अरूण पासवान, राष्ट्रीय उपकोषाध्यक्ष ,मुकेश पासवान, प्रदेश सचिव पश्चिम बंगाल सुदर्शन पासवान, अध्यक्ष बिहार प्रदेश ,सत्येन्द्र प्रसाद, अध्यक्ष पश्चिम बंगाल , मुन्शी राम, अध्यक्ष मध्य प्रदेश ,अमोद पासवान, अध्यक्ष झारखंड प्रदेश
,बसराज पासवान, उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश ,उमेश पासवान, सचिव बिहार प्रदेश , मुकेश पासवान,सचिव पश्चिम बंगाल प्रदेश , उपेन्द्र पासवान, बिहार प्रदेश कोषाध्यक्ष , संदीप पासवान, जिलाध्यक्ष नालंदा
, धीरज कुमार, जिलाध्यक्ष दरभंगा ,अजय प्रसाद, जिलाध्यक्ष कटिहार , मिथिलेश कुमार आयकर अधिकारी पटना
, संजय कुमार, श्रम आयुक्त
,संतोष कुमार साहब , पटना जिला सचिव , जितेन्द्र पासवान जिलाध्यक्ष पटना बनाया गया।
समारोह में पांच राज्यों एवं बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में ट्रस्ट से जुड़े सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।



