वाईएनपी डिग्री कॉलेज रानीगंज में पूर्णिया विश्वविद्यालय के उड़नदस्ता दल ने किया औचक निरीक्षण

वाईएनपी डिग्री कॉलेज रानीगंज में पूर्णिया विश्वविद्यालय के उड़नदस्ता दल ने किया औचक निरीक्षण जे टी न्यूज़, रानीगंज, पूर्णिया : वाई एन पी डिग्री कॉलेज, रानीगंज में चल रही स्नातक (सत्र 2023–27) की परीक्षा के दौरान पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया द्वारा गठित उड़नदस्ता दल ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय की ओर से गठित इस दल में प्रो. इस्तियाक अहमद (वाणिज्य विभाग) एवं प्रो. हेमंत मिश्रा (विभागाध्यक्ष, रसायन विज्ञान, स्नातकोत्तर विभाग) शामिल थे।निरीक्षण दल के सदस्यों ने अचानक परीक्षा केंद्र पहुँचकर परीक्षा कक्षों में सघन जांच की। छात्रों की तलाशी, उनके सामान और केंद्र की समग्र व्यवस्था की समीक्षा की गई। निरीक्षण का उद्देश्य परीक्षा में पूर्ण पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित करना था।

प्रबंधन ने निभाई सख्त भूमिका

कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह, कुलसचिव प्रो. अनंत प्रसाद गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरविंद वर्मा एवं उप परीक्षा नियंत्रक प्रो. संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए केंद्र पर विशेष व्यवस्था लागू की गई है।

प्रधानाचार्य-सह-केंद्राधीक्षक डॉ. अशोक कुमार आलोक, सहायक केंद्राधीक्षक डॉ. नूतन आलोक, एवं प्रो. सूर्यानंद सिंह के नेतृत्व में मुख्य द्वार पर ही परीक्षार्थियों से मोबाइल फोन, चिट-पुर्जा एवं किसी भी प्रतिबंधित सामग्री को जमा कराकर प्रवेश दिया जा रहा है।

सघन निरीक्षण, शांतिपूर्ण परीक्षा

निरीक्षण के क्रम में उड़नदस्ता दल ने परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुभाष चंद्र सिंह और अन्य वीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. नूतन आलोक ने जानकारी दी कि प्रत्येक परीक्षा कक्ष में कई बार निरीक्षण किया जा रहा है, जिससे अनुशासन एवं निष्पक्षता सुनिश्चित हो।परीक्षा विषय एवं उपस्थिति विवरण

पीपुल्स कॉलेज, अररिया के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए यह परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है।

प्रथम पाली में भौतिकी, रसायन, वनस्पति शास्त्र, प्राणी शास्त्र, गणित, कंप्यूटर एप्लिकेशन, वाणिज्य, भूगर्भशास्त्र, गृहविज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई।

द्वितीय पाली में राजनीति विज्ञान, प्राचीन इतिहास, श्रम एवं समाज कल्याण, मानवशास्त्र, अर्थशास्त्र, ग्रामीण अर्थशास्त्र एवं उर्दू विषय की परीक्षा ली गई।
कुल 226 परीक्षार्थी दोनों पालियों में सम्मिलित हुए।

कदाचार मुक्त वातावरण के प्रहरी

इस परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित रूप से संचालित कराने में निम्न शिक्षकों एवं कर्मियों की प्रमुख भूमिका रही:
प्रो. योगेंद्र यादव, प्रो. बुद्धिनाथ सिंह, प्रो. सुभाष चंद्र सिंह, प्रो. सुरेश प्रसाद यादव, रितेश राज, पुतुल कुमारी, अजीत कुमार, आशीष कुमार, मनीष कुमार, पृथ्वी चंद यादव, नितिन कुमार, राजा सिंह।

Related Articles

Back to top button