*विभूतिपुर में रालोसपा ने किया पंचायत अध्यक्ष का चुनाव। रमेश शंकर झा/अशोक कुमार की रिपोर्ट समस्तीपुर बिहार। सब पे नजर, सबकी खबर।*

 

रमेश शंकर झा/अशोक कुमार की रिपोर्ट
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले के विभूतीपुर प्रखंड क्षेत्र में रालोसपा के पंचायत स्तरीय सांगठनिक चुनाव के तहत विभुतिपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतो मे पंचायत अध्यक्ष का चुनाव किया गया। जिसमे कल्याणपुर उत्तर के सूर्य नारायण राय, कल्याणपुर दक्षिण के अमरजीत कुमार यादव, टभका के पाँचू सहनी, खास -टभका दक्षिण के राजीव कुमार को कार्यकर्ताओ ने सर्वसम्मति से पंचायत अध्यक्ष का चुनाव किया। इस अवसर पर सभी चुने हुए अध्यक्षो को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद आजाद ने सभी अध्यक्षों को माला पहनाकर उनके नामो कि घोषणा किया। साथ ही 11 सदस्य कमिटि का भी गठन किया गया। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष रामदयाल महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत अध्यक्ष पार्टी कि रीढ़ होती है।

जो नेता एवं आम आदमी को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।साथी ही पंचायत स्तर पर संगठन जितना मजबुत होगा पार्टी उतना ही मजबूत होगी। जिससे आगामी चुनाव में सफलता मिलेगी। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओ में प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार जग्गा महथि दक्षिण पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिंह, रोहित कुमारगुंजन कुमार समेत सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button