आर्टिफिशिल इंटेलिजेस और तकनीकी शिक्षा में संत पॉल सेकेण्ड्री स्कूल वीरसिंहपुर सबसे आगे

आर्टिफिशिल इंटेलिजेस और तकनीकी शिक्षा में संत पॉल सेकेण्ड्री स्कूल वीरसिंहपुर सबसे आगे

जे टी न्यूज, समस्तीपुर : जिले में पहली बार ए०आई० टेक्नोलॉजी शिक्षा का शुभआरंभ आज दिनांक 16.07.2025 को वीरसिंहपुर के संत पॉल सेकेण्ड्री स्कूल में आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस (एआई) लैब का भव्य उदघाटन सचिव श्री अविनाश कुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर सचिव महोदय ने बताया कि छात्र-छात्राओं में अत्याधुनिक शिक्षा एवं स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस (एआई) की कक्षा को शुरू किया गया।

अब वीरसिंहपुर स्कूल में ही बच्चे अत्याधुनिक तकनीक रोबोटिक, ड्रोन कैमरा, श्री० डी० प्रिंटिंग का पाठ पढ़ सकेंगे। संत पॉल सेकेण्ड्री स्कूल ऐसी शिक्षा देना चाहती हैं कि बच्चें कॉलेज जाने से पहले स्कूल में स्मार्ट क्लास व ए०आई० लैब से परिचित हो चुके हों।

इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य श्री सतीश कुमार पिल्लई एवं शिक्षकगण, एकेडमिक इनचार्ज एवं श्री रंजन कुमार झा उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने कहा कि अब बच्चों की पढ़ाई सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहेगी। इसके तहत संत पॉल के विद्यार्थी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से डिजिटल डिजाईन, कृषि, सौंदर्य और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे स्किल बेस्ड विषय भी सीख सकेंगे। यह बदलाव बच्चों को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक तैयार करने के लिए किया गया है

सभी शिक्षको ने माना कि अब सिर्फ नंबर नहीं, नंबर के साथ हुनर भविष्य बनाएगा। बच्चे अपने गांव में रहकर भी कमाने और सीखने के काबिल होंगे।

Related Articles

Back to top button